फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा जा चुका है फिरोज पठान, इन बैंको पर लूट करने की कर रहा था तैयारी

Thu, 27 Feb 2020 12:05 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 Feb 2020 12:05 PM IST
Miscreants Feroz pathan want to looted Many private banks in Gorakhpur
फिरोज पठान को एसटीएफ ने मार गिराया है। - फोटो : अमर उजाला।

एसटीएफ गोरखपुर इकाई के साथ मुठभेड़ में ढेर 1.50 लाख रुपये के इनामी बदमाश फिरोज पठान ने अपनी सक्रियता के दौरान प्राइवेट बैंकों को ही निशाने पर रखा था। वह सरकारी बैंक लूटने की योजना नहीं बनाता था। एसटीएफ के मुताबिक, सरकारी बैंकों के आसपास पुलिस पिकेट रहती है। उससे फिरोज डरता था। वह प्राइवेट बैंकों का सुरक्षा घेरा इतना मजबूत नहीं मानता था। 

Miscreants Feroz pathan want to looted Many private banks in Gorakhpur
पुलिस मुठभेड़ में ढेर इनामी बदमाश फिरोज। - फोटो : अमर उजाला।
एसटीएफ की छानबीन में जो तथ्य सामने आए हैं, उसके मुताबिक फिरोज पठान ने गोरखपुर में खजनी-गोला मार्ग पर स्थित एक प्राइवेट बैंक लूटने की योजना बनाई थी। उसी इरादे से गोरखपुर आया भी था। एक दिन और एक रात गोरखपुर रेलवे स्टेशन के किसी होटल में रुका था।
Miscreants Feroz pathan want to looted Many private banks in Gorakhpur
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया था। फाइल - फोटो : अमर उजाला
खजनी-गोला मार्ग पर स्थित प्राइवेट बैंक की रेकी भी की थी। लूट वाले दिन बैंक से कुछ दूर ही डायल 112 की गाड़ी खड़ी थी, इस कारण उसने लूट का इरादा बदल दिया था। उसके बाद ही बस्ती में आईसीआईसीआई बैंक लूटने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन
Miscreants Feroz pathan want to looted Many private banks in Gorakhpur
फिरोज पठान की तलाश पुलिस को कई सालों से थी। - फोटो : अमर उजाला
फिरोज एक बाइक से पहले सिकरीगंज गया, फिर रामजानकी मार्ग होकर बस्ती पहुंच गया था। एक मुखबिर की मदद से आईसीआईसीआई बैंक की डिटेल निकलवा ली। एसटीएफ के मुताबिक, फिरोज के मुखबिर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
Miscreants Feroz pathan want to looted Many private banks in Gorakhpur
मुठभेड़ के बाद बैग में मिला हथियार। - फोटो : अमर उजाला
अब उसके नेटवर्क को तलाशा जा रहा है। गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरने के बाद फिरोज को किसने रिसीव किया और उसे कहां-कहां ले गया, यह जानकारी जुटाई जा रही है। नेटवर्क से जुड़े हर व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा जाएगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed