फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने बजाने को लेकर हुआ बवाल, पुलिस ने की होती कार्रवाई तो बच जाती एक जान

Fri, 27 Nov 2020 10:53 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Nov 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Man murdered during orchestra in Gorakhpur
आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने बजाने के विवाद में युवक की गई जान। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में आर्केस्ट्रा में फरमाइशी गाने बजाने के विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। बुधवार की रात में ही विवाद की जानकारी होने के बाद भी पुलिस ने कुछ नहीं किया और हाथ पर हाथ धरी बैठी रही। नतीजतन गुरुवार को गांव में व्यापारी विजय प्रताप की हत्या हो गई और पूरा परिवार सदमे में है। लोगों का गुस्सा पुलिस पर भड़का तो एसएसपी ने कार्रवाई का मलहम लगाकर मामले को शांत जरूर कर दिया लेकिन एक सवाल फिर उठ खड़ा हुआ कि आखिर पुलिस कब सुधरेगी?



 

Man murdered during orchestra in Gorakhpur
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

एसएसपी जोगेंद्र कुमार लगातार पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दे रहे हैं। वहीं मातहत अपनी ही धुन में रमे हैं जिसका नतीजा एक बार फिर सामने आ गया है। फिलहाल एसएसपी ने तत्काल निलंबन की कार्रवाई की पुलिस महकमे को सुधरने का संकेत दिया है लेकिन इसका असर कितना होगा यह आने वाले समय में ही तय हो पाएगा।
 

Man murdered during orchestra in Gorakhpur
मौके पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

नियम कायदे के नाम पर ही हो सकती थी पूछताछ
शादी में भीड़ न होने के साथ ही बैंडबाजा, आर्केस्टा को लेकर भी कई नियम कायदे प्रभावी हैं। मगर मारपीट के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यह भी नहीं किया। अगर आर्केस्ट्रा की अनुमति के नाम पर ही पुलिस ने कार्रवाई की होती तो शायद लोगों के बीच पुलिस का डर होता और इतनी बड़ी घटना नहीं होती। आमतौर पर मारपीट के मामले में पुलिस कार्रवाई करे या ना करे मगर थाने तक तो जरूर ही लाती है, इस मामले में तो पुलिस ने यह भी नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man murdered during orchestra in Gorakhpur
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

बेटी के हाथ भी पीले न कर सके विजय
विजय प्रताप की तीन औलादें हैं। सबसे बड़ी बेटी ज्योति (22) की है तो बेटे अमन और शिवम अभी छोटे हैं। बेटी के हाथ पीले करने के लिए अब विजय प्रताप सगे संबंधियों के बीच बातचीत कर रहे थे लेकिन उन्हें क्या पता था कि एक काल ऐसा आएगा कि सबकुछ बिखर जाएगा। मामूली सी बात पर जिस तरह विजय प्रताप की हत्या की गई है, उससे कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
Man murdered during orchestra in Gorakhpur
लोगों से पूछताछ करते एसएसपी व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

गांव में वर्चस्व की भी जंग, अभी सुलग रही है आग
हत्या के बाद मामले ने गांव में जातीय रंग ले लिया है। इसे लेकर गांव में वर्चस्व भी उठ खड़ा हुआ है। प्रधानी चुनाव करीब होने की वजह से इसे हवा भी खूब दी जा रही है। आग अभी सुलग रही है और पुलिस अफसर इसे बखूबी समझ भी रहे हैं। यही वजह है कि गांव में पीएसी और पुलिस की तैनाती करने के साथ ही थाने पर फोर्स बढ़ा दी गई है। महिला पुलिस को भी बुला लिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed