Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Life-threatening attack on a mother, her son, and their cousin over a parking dispute

Delhi News: पार्किंग के विवाद में मां-बेटे और चचेरे भाई पर जानलेवा हमला

Thu, 12 Nov 2026 06:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
Life-threatening attack on a mother, her son, and their cousin over a parking dispute
समयपुर बादली में वारदात, गाड़ी हटाने की बात कहने पर हुआ विवाद
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। समयपुर बादली में पार्किंग के विवाद में पड़ोसी ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल 46 साल के योगेंद्र शर्मा को बचाने के लिए उसकी मां और चचेरा भाई आए। आरोपी ने अपने परिवार वालों को बुलाकर इनपर भी डंडों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, योगेंद्र शर्मा अपनी मां बिमला देवी, पिता बलवीर सिंह और चचेरे भाई देवेश के साथ यादव नगर के डी ब्लॉक में रहते हैं। वह निजी कंपनी की गाड़ी चलाते हैं। समयपुर बादली थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में योगेंद्र ने बताया कि शनिवार को उसका पड़ोसी नरेश उसके घर के पास आया। उन्होंने उसे दिवाली होने की वजह से अपनी गाड़ी वहां से हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन


इतना सुनते ही नरेश गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर नरेश मारपीट करने लगा। शोर शराबा सुनकर उनकी मां बीच बचाव करने के लिए पहुंची। इतने में नरेश ने अपने परिवार वालों को भी बुला लिया। परिवार के छह सदस्य डंडे लेकर बाहर निकले और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। यह देखकर योगेंद्र के चचेरे भाई देवेश ने पहुंचकर हमला कर रहे लोगों कोे शांत करने की कोशिश की। हमलावरों ने उसके सिर पर भी डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट करने के बाद सभी आरोपी भाग गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल तीनों को बुराड़ी अस्पताल में भर्ती कराया। तीन दिन बाद पीड़ित के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि इनके बीच पार्किंग को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है। पुलिस मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed