Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   two-teenagers-beaten-death-thrown-well-fears-two-others-also-been-killed

बिहार में खौफनाक वारदात! दो किशोरों की हत्या कर कुएं में फेंके शव, दो और की तलाश जारी

Thu, 12 Nov 2026 06:31 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़ Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 12 Nov 2026 06:31 PM IST
सार

पटना के बाढ़ अनुमंडल के मोकामा स्थित बरहपुर गांव में दो किशोरों की पीट-पीटकर हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए गए। दोनों किशोरों के शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों ने दो अन्य किशोरों की भी हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
two-teenagers-beaten-death-thrown-well-fears-two-others-also-been-killed
हत्या के बाद जांच में जुटी पुलिस।

विस्तार

बाढ़ अनुमंडल के मोकामा थाना अंतर्गत बरहपुर गांव स्थित एक कुंए से दो किशोर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनो युवक के सिर पर जख्म के निशान हैं। लगभग तीन बजे शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोर और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि सुबह लगभग आठ बजे से ही दोनो किशोर लापता थे।

विज्ञापन


वहीं, उसी गांव के दो अन्य किशोर बीती रात लगभग ग्यारह बजे से लापता है, अन्य दो किशोर के कुंए में होने की आशंका पर पुलिस और ग्रामीण मिलकर कुंए का पानी निकालने में जुटे है, कुंए में मोटर लगाया गया है।
विज्ञापन

मृतक किशोर की पहचान रजनीश कुमार (14) और सोनू कुमार (15) के तौर पर हुई है दोनो बरहपुर बिंद टोला के रहने वाले है।

मामले की सूचना के बाद ग्रामीण एसपी कोमल मीणा, एसडीपीओ-1 रामकृष्ण और मोकामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। मौके से नशे में प्रयोग की जाने वाली लोहे की एक सामग्री मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार किशोर की हत्या कर शव कुंए में फेंका गया है। उन्हे किसी से कोई विवाद होने की जानकारी नही है, कोई इन सबको प्रलोभन देकर इधर लाया है और हत्या कर दी है।

सचिन कुमार ने बताया कि उसका भाई संगम कुमार (10) कल रात से लापता है वह अपने भाई को गांव के ही गन्नु कुमार (18) के साथ था और दोनो लापता है। इससे पहले भी किशोर तीन बार घर से लापता हुआ है लेकिन कभी सुल्तानपुर कभी कहीं और से परिजनों ने ढूंढ लिया था। वह पंडारक में अपने भाई की खोजबीन कर ही रहे थे तभी दो किशोर के शव मिलने की जानकारी मिली, उन्होने बताया कि दोनो मृतक से उनके भाई की दोस्ती नही थी।

ये भी पढ़ें- बिहार: बेगूसराय में गैंगरेप पीड़िता को छत से फेंका, केस वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप; पड़ोसी गिरफ्तार


एसडीपीओ-1 रामकृष्ण ने बताया कि मोकामा थाना को कुएं में शव होने की सूचना मिली जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से दो शव को बाहर निकाला। ग्रामीण एसपी और वह खुद छठ घाट का निरीक्षण करने मोकामा आए हुए थे वह भी मौके पर पहुंचे।

कुएं में और भी शव होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है, कुएं में लगभग 25 से 30 फीट पानी भरा है जिसे मोटर लगाकर निकाला जा रहा है। एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया गया है, वहीं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर छापेमारी की जा रही है। युवक के शरीर पर चोट लगने के निशान है जिसे संभवत प्रतीत होता है कि उसकी हत्या पीट-पीट कर की गई है और उसे कुएं में फेंका गया है या वह गिर गए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed