{"_id":"6af5adafb7562fa8290b1f6b","slug":"motorcyclist-injured-after-being-hit-by-a-tractor-sonipat-news-c-197-1-snp1003-163803-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक घायल
विज्ञापन
खरखौदा। फरमाणा और सिलाना गांव के बीच श्याम मंदिर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक युवक घायल हो गया। गांव फरमाणा निवासी यश इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) खरखौदा स्थित कंपनी में कार्यरत है। शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। यश ने बताया कि 10 नवंबर की सुबह करीब पांच बजे वह अपनी बाइक से ड्यूटी के लिए निकले थे। फरमाणा और सिलाना के बीच श्याम मंदिर के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रैक्टर को क्राॅस करने लगा। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक ने अचानक उनकी तरफ कट मार दिया। बचने का प्रयास करने के बावजूद ट्रैक्टर की चपेट में आने से वह बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक फरमाणा निवासी राजेश है। संवाद
--
विज्ञापन