फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस बिल्डर ने की थी पत्नी, बेटा-बहू और पोते की हत्या, उसकी मिली लाश...अब कोई रोने वाला भी नहीं

Fri, 27 Nov 2020 10:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 27 Nov 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a Builder found, Who murdered four person of his Family
- फोटो : अमर उजाला

पंजाब के लुधियाना स्थित मयूर विहार में अपने परिवार के चार लोगों को बेरहमी से कुल्हाड़ी कटने वाले आरोपी का शव बरामद हुआ है। हालत यह है कि शव दो दिनों से रखा रहा और कोई शख्स पहचानने वाला भी नहीं मिला। आरोपी ने परिवार को पहले ही खत्म कर दिया था। परिवार में भी कोई शिनाख्त करने को नहीं बचा। 

Dead body of a Builder found, Who murdered four person of his Family
आशीष, बहू गरिमा - फोटो : फाइल फोटो

आरोपी बिल्डर राजीव सुंडा का शव जगरांव रेलवे लाइन से मिला है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले जगरांव रेलवे पुलिस ने राजीव सुंडा का शव तो बरामद कर लिया था लेकिन उसकी पहचान न होने पर अज्ञात में उसका शव सिविल अस्पताल में रखा था। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि दो दिन पहले मिला शव राजीव का है। अब पुलिस ने राजीव के शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजीव सुंडा के शव मिलने की पुष्टि एडीसीपी समीर वर्मा ने की है।

Dead body of a Builder found, Who murdered four person of his Family
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। बिल्डर राजीव सुंडा ने मंगलवार को सुबह छह बजे अपनी पत्नी सुनीता, बेटे आशीष, बहू गरिमा और 13 साल के पोते सुचेत उर्फ बबला को मौत के घाट उतार दिया था। इस दौरान बबला ने अपने मामा गौरव को फोन कर जानकारी दी थी। उनके आने से पहले ही सभी को राजीव मौत के घाट उतार चुका था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dead body of a Builder found, Who murdered four person of his Family
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

गौरव और उसके पिता अशोक पहुंचे तो राजीव वहां से फरार हो गया। रास्ते में उसकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया और गाड़ी में दीवार से टकराकर आग लग गई। इस दौरान राजीव गाड़ी से निकल कर फरार हो गया। उसके बाद रेलवे लाइन जगरांव में जाकर उसने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली।पुलिस ने घर पर जांच की तो सुसाइड नोट मिला था। सुसाइड नोट में राजीव ने अपनी बहू के मायके वालों पर पैसे देने का दबाव बनाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Dead body of a Builder found, Who murdered four person of his Family
आरोपी राजीव सुंडा।

राजीव ने लिखा था कि वह इसी के चलते परिवार की हत्या करने के बाद खुद आत्महत्या कर रहा है। एडीसीपी-3 समीर वर्मा ने बताया कि शव दो दिन पहले ही जगरांव रेलवे पुलिस ने ट्रैक से बरामद कर लिया है। पुलिस को पता चला तो पहचान की गई तो शव राजीव का ही निकला। उन्होंने कहा कि जांच की जा रही है। सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed