गोरखपुर गगहा इलाके के जानीपुर रोड स्थित इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स दुकान के मालिक शंभू मौर्य (33) और उनके कर्मचारी संजय पांडेय (38) की बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब शंभू दुकान बंद कर रहे थे। बताया जा रहा है कि चुनावी रंजिश में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। लूट की नीयत से भी हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।
गोरखपुर डबल मर्डर: पति की मौत पर पत्नी बोली, 'एक साल में ही उजड़ गया संसार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिजनों के अनुसार शंभू की अभी एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। मौत की खबर पाकर पत्नी और घरवालों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही पत्नी बेहोश हो गई, जब उसे होश आया तो वह बस अपने पति को यादकर रो रही थी। वह बार-बार एक ही बात दोहरा रही थी कि उसका संसार उजड़ गया।
बता दें कि मुताबिक, गगहा क्षेत्र के कोठा गांव निवासी शंभू मौर्य की गगहा-जानीपुर रोड पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास इलेक्ट्रानिक सामानों की दुकान है। वह देरशाम दुकान बंद करके अक्सर घर चले जाते थे, लेकिन बुधवार को रुके रह गए। रात करीब 8.30 बजे घर जाने के लिए शंभू दुकान बंद कर रहे थे तभी बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोलियों की आवाज सुनकर लोग खौफजदा हो गए। जो दुकानें खुलीं थीं, उनके शटर गिर गए। इलाके में सन्नाटा पसर गया। फायरिंग के बाद बदमाश भाग निकले। इसके बाद आसपास के लोग शंभू की दुकान पर पहुंचे। शंभू और उनके कर्मचारी संजय खून से लथपथ पड़े थे।
आनन-फानन दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वारदात की सूचना पाकर एडीजी अखिल कुमार, डीआईजी डॉ प्रीतिंदर सिंह, डीएम के विजयेंद्र पांडियन व एसएसपी दिनेश कुमार पी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने जल्द ही घटना के पर्दाफाश की बात कही है।