फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अपराधी बेखौफ: पांच दिन में छह हत्याओं से दहला गोरखपुर, हर रोज गिर रही लाश

Thu, 01 Apr 2021 09:15 AM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Apr 2021 09:15 AM IST
विज्ञापन
Six murders in five days at Gorakhpur
Gorakhpur Police - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर जिले में अपराध पर अंकुश लगाने की दलीलें और कवायद बदमाशों के आगे बौनी पड़ गई हैं। बेखौफ बदमाशों ने पांच दिन में ही हत्या की छह घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को खुली चुनौती दी है। हर दिन एक लाश गिरी है। पुलिस के आला अफसर कानून-व्यवस्था में सुधार का आदेश कागजों में जारी कर रहे हैं लेकिन अपराध पर अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं।



 

Six murders in five days at Gorakhpur
Gorakhpur Police - फोटो : अमर उजाला।

बदमाश एक के बाद एक वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब बदमाशों पर शिकंजा कसने का दम भरा जा रहा है। आला अफसर पुलिसिया कार्यप्रणाली में सुधार की बात कर रहे हैं। घटना के बाद मौके पर भी पहुंच रहे हैं, फिर भी घटनाएं रुक नहीं रही हैं।

 

Six murders in five days at Gorakhpur
पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्य। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

गगहा क्षेत्र में अपराधियों के हौसले सबसे ज्यादा बुलंद हैं। 21 दिन में ही इस क्षेत्र में तीसरी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। इससे पहले पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्य की गोली मारकर हत्या की गई थी। रितेश हत्याकांड का पर्दाफाश अभी तक नहीं हो सका है। अब दोहरे हत्याकांड को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और व्यापारी शंभू मौर्य व उनके सहयोग संजय पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी। यह क्षेत्र चहल-पहल वाला है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Six murders in five days at Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पिछले पांच दिन में हुई वारदात
25 मार्च: बेलीपार इलाके में डेढ़ साल के बच्चे अनिकेत हत्या। इस मामले में मासूम की मां को गिरफ्तार करकेे जेल भेजा गया।
27 मार्च: कैंपियरगंज में सरवन यादव की गला कसकर हत्या। रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव।
28 मार्च: गुलरिहा इलाके के बनगाई जंगल में अजय यादव की हत्या कर फेंकी गई लाश मिली।
30 मार्च: खजनी के भीटी खोरिया में उमेश की हत्या।
31 मार्च: गगहा इलाके में शंभू मौर्य व उनके सहयोगी की गोली मारकर हत्या।

 

विज्ञापन
Six murders in five days at Gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अब तक हुए दोहरे हत्याकांड
अगस्त 2020: गगहा के पोखरी गांव में अरविंद दुबे की पत्नी हेमलता और उनके बेटे हर्ष की जमीन विवाद में हत्या की गई थी।
24 मई 2020: झंगहा इलाके में गोर्रा नदी के किनारे चचेरे भाई दिवाकर और कृष्ण की गोली मारकर हत्या।
4 अगस्त 2020: गुलरिहा में रीमा और उसके प्रेमी अनरजीत की फावड़े से काटकर हत्या।
16 अक्तूबर 2020: शाहपुर के रामजानकीनगर में रिटायर रेलकर्मी वीरेंद्र सिंह की पत्नी चंदा और उनके नाती मैतिक की हत्या
20 जनवरी 2016 : शाहपुर इलाके में ओमप्रकाश यादव और उनके बेटे ओम हत्या की  गई थी।
2016 : कोतवाली इलाके के विंध्वासिनी नगर में घर में ही पूर्वोत्तर रेलवे के रिटायर डिप्टी चीफ इंजीनियर संजय श्रीवास्तव और उनकी पत्नी तूलिका की गला रेतकर हत्या हुई थी।
2016: झंगहा इलाके में रिटायर दरोगा के भाई बलवंत और उनके बेटे कौशल की गोली मारकर हत्या की गई थी।
2018: झंगहा के सुगहा में रिटायर दरोगा जयहिंद और उनके बेटे नागेंद्र की गोली मारकर हत्या की गई थी।  इस मामले में नामजद इनामी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed