फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐसे कैसे लड़ेंगे कोरोना से जंग: पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी में उड़ रही कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, नहीं कर रहा कोई कार्रवाई

Sat, 05 Jun 2021 03:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 05 Jun 2021 03:28 PM IST
विज्ञापन
Covid Protocols rule break in mahewa mandi of Gorakhpur
महेवा मंडी। - फोटो : अमर उजाला।
कोरोना की गाइडलाइन का पालन कितना हो रहा है अगर इसकी हकीकत देखनी है तो पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी महेवा को देखिए। यहां कोरोना की गाइडलाइन की धज्जियां उड़ रही हैं। दूध मंडी में फुटकर व्यापारियों का मेला लगा हुआ है। यहां किसी को भी कोरोना का डर नहीं है। लोग बिना मास्क के ही अपने धंधे में जमें हुए हैं। मंडी प्रशासन भी मौन रहते हुए इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।


पूर्वांचल की सबसे बड़ी थोक मंडी में सब्जी-फल, गल्ला और मछली का कारोबार बड़े पैमाने पर होता है। कोरोना संक्रमण की वजह से प्रशासन ने कारोबार के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। मंडी में करीब 1500 से अधिक लाइसेंस धारक हैं। जबकि करीब 650 के आसपास दुकानें हैं। इसमें से करीब 150 से अधिक दुकानें सब्जी की लगती है। वहीं लगभग 100 से अधिक दुकानें फुटकर की लगती हैं।
Covid Protocols rule break in mahewa mandi of Gorakhpur
महेवा मंडी। - फोटो : अमर उजाला।
रात 10 बजे से ही मंडी में थोक का कारोबार शुरू हो जाता है। शनिवार को सुबह छह बजे मंडी परिसर में इस कदर भीड़ थी कि वहां से निकलना मुश्किल था।
Covid Protocols rule break in mahewa mandi of Gorakhpur
बिना मास्क लगाए फलों की दुकाम पर मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।
सब्जी-फल विक्रेता पूर्वांचल कल्याण समिति अध्यक्ष संजय शुक्ला ने बताया कि कोरोना संक्रमण का खतरा अभी कम नहीं हुआ है। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए आए दिन उन्हें कोरोना गाइडलाइन का पालन करने और मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जाता है। जिससे वह अपने परिवार को सुरक्षित रख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Covid Protocols rule break in mahewa mandi of Gorakhpur
बिना मास्क लगाए फल बेचते युवा। - फोटो : अमर उजाला।
सब्जी-फल विक्रेता एसोसिएशन के अवध गुप्ता ने बताया कि कोरोना महामारी से अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। मंडी में आढ़ती और आने वाले लोगों को जागरूक रहने की जरूरत है। वह मास्क लगाए और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। जागरूकता से ही कोरोना से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
Covid Protocols rule break in mahewa mandi of Gorakhpur
महेवा मंडी। - फोटो : अमर उजाला
महेवा मंडी के सचिव सेवाराम वर्मा ने बताया कि मंडी में सब्जी और फल विक्रेताओं की भीड़ को देखते हुए फुटकर व्यापारियों को दूध मंडी में भेज दिया गया है। जिससे थोक मंडी में भीड़ कम हो सके। कोरोना को लेकर प्रचार-प्रसार किए जा रहे हैं। साथ ही मास्क और हाथ को सैनिटाइज करने की सलाह दी जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed