फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खास खबर: कोरोना के नए नए स्ट्रेन की जांच के लिए यहां भेजे जाएंगे सैंपल, जानिए क्या है बड़ी वजह

Thu, 25 Feb 2021 03:43 PM IST
vivek shukla नीरज मिश्र, गोरखपुर।
नीरज मिश्र, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Feb 2021 03:43 PM IST
विज्ञापन
Corona new strain will Sample sent to BHU and KGMU for check
कोरोना का नया खतरा - फोटो : iStock

कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए गोरखपुर जिले में लिए गए नमूने बीएचयू वाराणसी और केजीएमयू लखनऊ भेजे जाएंगे। वजह, बीआरडी मेडिकल कॉलेज में जीन सीक्वेसिंग जांच की सुविधा नहीं है। जीनोम सीक्वेसिंग की जांच काफी महंगी है, इसलिए अभी प्रदेश के दो सेंटरों पर ही जांच की अनुमति दी गई है। 

Corona new strain will Sample sent to BHU and KGMU for check
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : iStock

बता दें कि प्रदेश सरकार ने अपने निर्देश में कहा है कि मुंबई, ब्रिटेन, अफ्रीका और ब्राजील आदि जगहों से आए लोग यदि पॉजिटिव मिलते हैं तो इनके जीनोम सीक्वेसिंग के लिए गए नमूने बीएचयू या केजीएमयू भेजे जाएं। इन केंद्रों पर जीन सीक्वेसिंग की जांच होगी।

Corona new strain will Sample sent to BHU and KGMU for check
डॉ. अमरेश सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन मिले हैं। महाराष्ट्र, केरल, जम्मू-कश्मीर और मध्य प्रदेश आदि में कोरोना के केस भी बढ़े हैं। इस वजह से सख्त निर्देश मिले हैं कि जो भी लोग बाहर से आ रहे हैं, उनकी जांच हर हाल में की जाए। अगर वह पॉजिटिव मिलते हैं, तो उनके सैंपल जांच के लिए बीएचयू और केजीएमयू भेजा जाए। जब तक रिपोर्ट नहीं आ जाती है, तब तक पॉजिटिव आने वाले व्यक्ति और उनके संपर्क में आने वाले लोगों पर निगाह रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Corona new strain will Sample sent to BHU and KGMU for check
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

क्या है जीनोम सीक्वेसिंग
डॉ. अमरेश सिंह के मुताबिक जीनोम सीक्वेसिंग एक तरह से वायरस का बॉयोडाटा होता है। वायरस कैसा है और किस तरह दिखता है, इसकी जानकारी जीनोम से मिलती है। वायरस के बारे में जानने की विधि को जीनोम सीक्वेसिंग कहते हैं। इससे ही कोरोना के नए स्ट्रेन के बारे में पता चलता है। वहीं, स्ट्रेन को वैज्ञानिक भाषा में जेनेटिक वैरिएंट कहते हैं। सरल भाषा में इसे अलग-अलग वैरिएंट भी कह सकते हैं। इनकी क्षमता अलग-अलग होती है। इनका आकार और इनके स्वभाव में परिवर्तन अलग होता है।  

विज्ञापन
Corona new strain will Sample sent to BHU and KGMU for check
बीआरडी मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला।

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अमरेश सिंह ने बताया कि नए स्ट्रेन की जांच की सुविधा बीआरडी मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में नहीं है। यही वजह है कि जांच के लिए सैंपल बीएचयू और केजीएमयू भेजने के निर्देश मिले हैं। यह जांच काफी महंगी होती है। इसमें वायरस के जीनोम सीक्वेसिंग की जांच की जाती है। इससे वायरस के नए स्ट्रेन का पता आसानी से चल जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed