फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस चिड़ियाघर में लाया जाएगा ढाई हजार किलो का खास वन्य जीव, जानिए कब होगा इसका आगमन

Thu, 25 Feb 2021 03:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Feb 2021 03:14 PM IST
विज्ञापन
river horse will be coming soon in Gorakhpur Zoo from Kanpur zoological park
दरियाई घोड़ा। - फोटो : अमर उजाला।

शहीद अशफाक उल्ला खां प्राणि उद्यान गोरखपुर में अगले दो-तीन दिनों में कानपुर से एक और दरियाई घोड़ा (विष्णु) को लाया जाएगा। प्राणि उद्यान में कुछ दिनों पूर्व कानपुर प्राणि उद्यान से मादा दरियाई घोड़ा (लक्ष्मी) आ चुकी है। ढाई हजार किलो के वजन वाले 'विष्णु' के लिए प्राणि उद्यान में पिंजरा लगा दिया गया है।

river horse will be coming soon in Gorakhpur Zoo from Kanpur zoological park
दरियाई घोड़ा। (लक्ष्मी) - फोटो : अमर उजाला।
इससे पहले मादा दरियाई घोड़ा लक्ष्मी के पिंजरे में आने से उसे गोरखपुर ला दिया गया था। अभी कानपुर में उसका बच्चा (जय) भी है। कानपुर प्राणि उद्यान के सहायक निदेशक अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि जोड़े में एक नर व एक मादा को ले जाने की इजाजत सेंट्रल जू अथॉरिटी से मिल चुकी है।
river horse will be coming soon in Gorakhpur Zoo from Kanpur zoological park
दरियाई घोड़ा - फोटो : अमर उजाला।
अथॉरिटी से नर विष्णु व मादा लक्ष्मी को लाए जाने की अनुमति मांगी गई थी। स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें लाने का इंतजाम किया जाना शुरू हुआ। प्राणि उद्यान कानपुर ने दोनों को पिंजरे में बंद करने का इंतजाम किया था। लेकिन मादा दरियाई घोड़े को पिंजरे में बंद होता विष्णु ने पिंजरे से दूरी बना ली थी। इस वजह से वह पिंजरे में नहीं लाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
river horse will be coming soon in Gorakhpur Zoo from Kanpur zoological park
दरियाई घोड़ा - फोटो : अमर उजाला।
बताया गया कि इधर मां लक्ष्मी के जाने के बाद उसके तीन वर्ष के बच्चे जय के साथ दिनभर प्राणि उद्यान में खेलते देखे जा सकते हैं। जय की देखभाल प्राणि उद्यान ही करेगा। इसके अलावा सेंट्रल जू अथॉरिटी के निर्देशानुसार आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
river horse will be coming soon in Gorakhpur Zoo from Kanpur zoological park
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : शिव हर्ष द्विवेदी।
उप प्रभागीय वन अधिकारी गोरखपुर चिड़ियाघर संजय कुमार मल्ल ने बताया कि कानपुर से नर दरियाई घोड़ा लाया जाना है। इसकी तैयारी कर ली गई है। कानपुर प्राणि उद्यान से अभी चार घड़ियाल और लाए जाएंगे। फिलहाल एक लाया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed