फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: गोरखपुर-बस्ती मंडल में ताकत झोकेंगे योगी, एक मार्च तक यहीं रहकर करेंगे प्रचार

Fri, 25 Feb 2022 02:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 25 Feb 2022 02:46 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will exert strength in election campaign of Gorakhpur-Basti Mandal
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में छठवें चरण के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी ताकत लगाएंगे। वह शुक्रवार की देर शाम गोरखपुर आ जाएंगे, फिर गोरखनाथ मंदिर में रुककर ही चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाएंगे। 26 फरवरी से एक मार्च के बीच गोरखपुर-बस्ती मंडल में ताबड़तोड़ जनसभाएं व रोड शो करेंगे।  



गोरखपुर-बस्ती मंडल में विधानसभा की 41 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दलों ने 37 सीटें जीती थीं। अकेले भाजपा के खाते में 35 सीटें आईं थीं। इन मंडलों के चुनाव छठवें चरण में तीन मार्च को होने हैं। इसके लिए एक मार्च को शाम छह बजे चुनाव प्रचार थमेगा। इससे पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ जनसभा व रोड शो करके भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम करेंगे।

 

CM Yogi will exert strength in election campaign of Gorakhpur-Basti Mandal
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर की नौ विधानसभा सीटों पर भी चुनाव प्रचार करना है। क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी से एक मार्च के बीच 20 जनसभाएं व रोड शो करेंगे। इसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार से ही गोरखपुर में डेरा डाल देंगे।

 

CM Yogi will exert strength in election campaign of Gorakhpur-Basti Mandal
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-बस्ती मंडल में योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभाएं

26 फरवरी
फाजिलनगर  (कुशीनगर)    3 बजे
पिपराइच    4 बजे
गोरखपुर ग्रामीण    5 बजे
गोरखपुर शहर    7 बजे

27 फरवरी
कैंपियरगंज    11:30 बजे
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर)    12:30 बजे
डुमरियागंज व इटवा(सिद्धार्थनगर)    1:30 बजे
सहजनवां व खजनी    4:30 बजे

28 फरवरी
पिपराइच व कैंपियरगंज    11:15 बजे
सिसवा (महराजगंज)    12:15 बजे
रुद्रपुर व बरहज (देवरिया)    1:15 बजे
चिल्लूपार    2:15 बजे
धनघटा  (संतकबीरनगर)    3:15 बजे
गोरखपुर शहर    4 बजे रोड शो

1 मार्च
सलेमपुर व भाटपाररानी (देवरिया)    11:30 बजे
पथरदेवा (देवरिया)    12:30 बजे
गोरखपुर ग्रामीण व चौरीचौरा    1:30 बजे
बांसगांव    2:30 बजे
खलीलाबाद  (संतकबीरनगर)    3:30 बजे
गोरखपुर ग्रामीण व सहजनवां    4:30 बजे

 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi will exert strength in election campaign of Gorakhpur-Basti Mandal
अमित शाह, गृहमंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

चिल्लूपार में एक मार्च को आएंगे अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह की बृहस्पतिवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित जनसभा स्थगित हो गई। अब गृहमंत्री एक मार्च को चिल्लूपार में जनसभा करके चुनावी माहौल बनाएंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा नेता जुटे हैं। हालांकि, 28 फरवरी को अमित शाह गोरखपुर में होंगे। वह शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रोडशो करेंगे।

 

विज्ञापन
CM Yogi will exert strength in election campaign of Gorakhpur-Basti Mandal
भाजपा समर्थक। - फोटो : प्रयागराज

हल्ला बोलेंगे भाजपा नेता

पूर्वोत्तर का चुनावी समीकरण साधने के लिए भाजपा नेता हल्ला बोलेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला शुक्रवार को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। विपक्ष पर भी निशाना साधेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और महेंद्र नाथ पांडेय शनिवार को मतदाताओं को साधेंगे। 27 फरवरी को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed