गोरखपुर-बस्ती मंडल में छठवें चरण के चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरी ताकत लगाएंगे। वह शुक्रवार की देर शाम गोरखपुर आ जाएंगे, फिर गोरखनाथ मंदिर में रुककर ही चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाएंगे। 26 फरवरी से एक मार्च के बीच गोरखपुर-बस्ती मंडल में ताबड़तोड़ जनसभाएं व रोड शो करेंगे।
UP Election 2022: गोरखपुर-बस्ती मंडल में ताकत झोकेंगे योगी, एक मार्च तक यहीं रहकर करेंगे प्रचार
गोरखपुर की नौ विधानसभा सीटों पर भी चुनाव प्रचार करना है। क्षेत्रीय चुनाव कार्यालय से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक योगी आदित्यनाथ 26 फरवरी से एक मार्च के बीच 20 जनसभाएं व रोड शो करेंगे। इसका विस्तृत कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार से ही गोरखपुर में डेरा डाल देंगे।
गोरखपुर-बस्ती मंडल में योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जनसभाएं
26 फरवरी
फाजिलनगर (कुशीनगर) 3 बजे
पिपराइच 4 बजे
गोरखपुर ग्रामीण 5 बजे
गोरखपुर शहर 7 बजे
27 फरवरी
कैंपियरगंज 11:30 बजे
कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) 12:30 बजे
डुमरियागंज व इटवा(सिद्धार्थनगर) 1:30 बजे
सहजनवां व खजनी 4:30 बजे
28 फरवरी
पिपराइच व कैंपियरगंज 11:15 बजे
सिसवा (महराजगंज) 12:15 बजे
रुद्रपुर व बरहज (देवरिया) 1:15 बजे
चिल्लूपार 2:15 बजे
धनघटा (संतकबीरनगर) 3:15 बजे
गोरखपुर शहर 4 बजे रोड शो
1 मार्च
सलेमपुर व भाटपाररानी (देवरिया) 11:30 बजे
पथरदेवा (देवरिया) 12:30 बजे
गोरखपुर ग्रामीण व चौरीचौरा 1:30 बजे
बांसगांव 2:30 बजे
खलीलाबाद (संतकबीरनगर) 3:30 बजे
गोरखपुर ग्रामीण व सहजनवां 4:30 बजे
चिल्लूपार में एक मार्च को आएंगे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह की बृहस्पतिवार को चिल्लूपार विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तावित जनसभा स्थगित हो गई। अब गृहमंत्री एक मार्च को चिल्लूपार में जनसभा करके चुनावी माहौल बनाएंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा नेता जुटे हैं। हालांकि, 28 फरवरी को अमित शाह गोरखपुर में होंगे। वह शहर और ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में रोडशो करेंगे।
हल्ला बोलेंगे भाजपा नेता
पूर्वोत्तर का चुनावी समीकरण साधने के लिए भाजपा नेता हल्ला बोलेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला शुक्रवार को केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। विपक्ष पर भी निशाना साधेंगे। राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया और महेंद्र नाथ पांडेय शनिवार को मतदाताओं को साधेंगे। 27 फरवरी को राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी भी केंद्र, राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे।