फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Election 2022: गोरखपुर-बस्ती मंडल में माहौल बनाएंगे मोदी-योगी, नड्डा-शाह व राजनाथ सहित अन्य नेता भी लगाएंगे दम

Mon, 14 Feb 2022 03:18 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 14 Feb 2022 03:18 PM IST
विज्ञापन
Modi-Yogi will create atmosphere in Gorakhpur-Basti division
विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर-बस्ती मंडल के 41 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माहौल बनाएंगे। ताबड़तोड़ जनसभा, रैली व रोडशो करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह व रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित अन्य नेता भी चुनावी सभा करके मतदाताओं को रिझाएंगे।



गोरखपुर-बस्ती मंडल का चुनाव छठवें चरण में तीन मार्च को होगा। इसके लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच व वापसी की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही प्रचार अभियान तेज होगा। भाजपा के सूत्रों के मुताबिक चुनाव की घोषणा से पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर, कुशीनगर और सिद्धार्थनगर में जनसभा की थी।

 

Modi-Yogi will create atmosphere in Gorakhpur-Basti division
स्वतंत्र देव सिंह, योगी आदित्यनाथ, अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान - फोटो : Agency

छठवें चरण के चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री बस्ती, देवरिया और महराजगंज में जनसभा कर सकते हैं। संतकबीरनगर भी आ सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आएंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी चुनाव प्रचार में जोर लगाएंगे। इसकी तैयारी में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई जुटी है।

 

Modi-Yogi will create atmosphere in Gorakhpur-Basti division
चुनाव - फोटो : पीटीआई

गोरखपुर में ही डेरा डालेंगे योगी

गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़ व वाराणसी मंडल का चुनाव छठवें, सातवें चरण में होगा। लिहाजा, योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में ही डेरा डालेंगे। वह शहर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भी हैं। शहर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे, फिर अलग-अलग जिलों में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Modi-Yogi will create atmosphere in Gorakhpur-Basti division
पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

सिंबल आवंटन के बाद आएगी तेजी

चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों को 17 फरवरी को सिंबल मिलेगा, फिर प्रचार अभियान तेजी से आगे बढ़ेगा। प्रमुख नेताओं का कार्यक्रम आ जाएगा। चुनाव आयोग ने भी रैली, जनसभा व रोडशो को लेकर कुछ ढील दी है। उम्मीद है कि छठवें चरण तक कुछ और छूट मिलेगी। लिहाजा, राजनीतिक दल सारा जोर लगाने को तैयार हैं।

 

विज्ञापन
Modi-Yogi will create atmosphere in Gorakhpur-Basti division
यूपी चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला

पिछले चुनाव में मिली थी बड़ी जीत

2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा व उसके सहयोगी दलों को बड़ी जीत मिली थी। 41 में से 37 सीटें खाते में आई थीं। । भाजपा ने अकेले 35 सीटें जीती थीं। एक सीट अपना दल एस और एक सुभासपा को मिली थी। लिहाजा, भाजपा चुनाव प्रचार में दम लगाएगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed