फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोरखनाथ मंदिर में दीपावली मनाएंगे सीएम योगी, भक्तों में वितरित होगा ये खास प्रसाद

Thu, 12 Nov 2020 06:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 12 Nov 2020 06:21 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will celebrate Deepawali in Gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर में दीपावली का त्योहार परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शनिववार की शाम को गोरखनाथ मंदिर में दीपावली मनाया जाएगा। गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ अपने आवास के बगल में स्थित दुर्गा शक्ति पीठ के पास स्थापित लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना करेंगे। पूजा के बाद मंदिर के पुजारी कर्मचारी तथा भक्त गण दीया जलाएंगे।

CM Yogi will celebrate Deepawali in Gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

गोरखनाथ मंदिर के सचिव द्वारिका तिवारी ने बताया कि गोरखनाथ मंदिर में दीपावली मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। गोबर व अन्य सामग्री से बने दिये मंदिर में मंगा लिए गए हैं। पांच हजार दियों से मंदिर का हर कोना सजाया जाएगा। दीप जलाने से पहले गोरक्ष पीठाधीश्वर लक्ष्मी जी की पूजा करेंगे। पूजा के बाद दिये जलाए जाएंगे।

CM Yogi will celebrate Deepawali in Gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

दीपक जलाने के बाद मंदिर के कर्मचारी व साधू संत पटाखे जला कर दीपावली का त्योहार मनाते हैं। उसके बाद मंदिर के कर्मचारियों साधू संतों तथा वहां पर आए हुए अन्य भक्तों में पांच मिष्ठान सहित प्रसाद का वितरण किया जाता है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
CM Yogi will celebrate Deepawali in Gorakhnath temple
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

तिवारी ने बताया कि मंदिर की पुरानी परंपरागत है कि दीपावली के दिन वहां आए हुए लोगों तथा साधू संतों व मंदिर के कर्मचारियों में लाई चूड़ा के साथ, लड्डू, पेड़ा, इमरती, गट्टा, बालूशाही दिया जाता है।


 

विज्ञापन
CM Yogi will celebrate Deepawali in Gorakhnath temple
गोरखनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला।

शाम को मंदिर में होता है भंडारा
द्वारिका तिवारी ने बताया कि दीपावली का त्योहार खत्म होने के बाद शाम गोरखनाथ मंदिर में भंडारा का आयोजन किया जाता है। उसमें मंदिर के कर्मचारी, साधू संतों के अलावा अन्य भक्त जो भी आता है वह प्रसाद पाता है। भंडारे में उस दिन ओल का चोखा बनता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed