उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर का निरीक्षण करने व तैयारियों से संबंधित समीक्षा के लिए कसया हवाई पट्टी पर पहुंचे। मुख्यमंत्री के अलावा केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री हरदीप सिंह पुरी समेत एयरपोर्ट से संबंधित कई वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचे।
2 of 5
एयरपोर्ट पर पुलिस फोर्स की तैनाती।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन द्वीरा की गई सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते से लगायत परिसर के भीतर भी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही। यहां स्थानीय लोगों की एंट्री नहीं हुई।
3 of 5
कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की हुई कोरोना जांच।
- फोटो : अमर उजाला।
बता दें कि कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए एयरपोर्ट परिसर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सभी अफसरों का पहले कोरोना टेस्ट हुआ है उसके बाद ही कार्यक्रम में शामिल हुए।
4 of 5
सीएम योगी आदित्यनाथ व अन्य वरिष्ठ अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला।
मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों का स्थलीय सत्यापन करने के बाद एटीसी बिल्डिंग में समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी, कार्यदायी एजेंसियां, जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
5 of 5
एटीसी बिल्डिंग पहुंचे सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला।
गौरतलब है कि कुशीनगर एयरपोर्ट से नवंबर के अंतिम सप्ताह में उड़ान शुरू कराने की तैयारी है। इसके लिए एयरपोर्ट पर तेजी से काम चल रहा है। तैयारियों की समीक्षा के लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व केंद्रीय उड्डयन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी कुशीनगर पहुंचे। निरीक्षण व समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री यहां से वापस गोरखपुर लौट गए।