{"_id":"6ad537acbf0939f2c20eb0cd","slug":"two-including-a-middle-aged-man-killed-in-road-accidents-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1490604-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सड़क हादसों में अधेड़ समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सड़क हादसों में अधेड़ समेत दो की मौत
विज्ञापन
गोरखपुर। जिले में अलग-अलग सड़क हादसों में अधेड़ समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। पिपराइच में मंदिर से पूजा कर लौट रहे व्यक्ति को ट्रक ने टक्कर मार दी। वहीं, सहजनवां में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
नगर पंचायत पिपराइच के खझवां वार्ड निवासी राजपत चौरसिया (50) रविवार सुबह छह बजे गांव के काली मंदिर में पूजा करने गए थे। लौटते समय गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें सीएचसी पिपराइच ले जाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया है।
उधर, सहजनवां के सहबाजगंज निवासी मनोज कुमार (40) को 16 अक्तूबर की रात जिगिना ओवरब्रिज के आगे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि पिता की तहरीर पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।