फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sahara Estate will be illuminated with lights during the festive season.

Gorakhpur News: त्योहारों पर रोशनी से जगमगाएगा सहारा एस्टेट

Mon, 19 Oct 2026 02:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Sahara Estate will be illuminated with lights during the festive season.
गोरखपुर। त्योहारों पर सहारा एस्टेट के निवासियों को अंधेरे और खराब सड़कों की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। नगर निगम की ओर से कॉलोनी में करीब 50 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके साथ ही सड़कों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इससे सहारा एस्टेट के निवासियों में खुशी है, उनको आगे अब समस्याएं समाप्त होने की राह दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि इन कार्यों को शुरू कराने के लिए आदेश जारी हो चुका है। अगले दो दिनों में काम शुरू होने की उम्मीद है। पहले चरण में रोशनी और सड़क की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके बाद जल निकासी और पेयजल से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर भी विचार किया जाएगा। सहारा एस्टेट के निवासी लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। इस संबंध में कई बार अधिकारियों से शिकायत कर समस्याओं के समाधान की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर निगम की ओर से काम शुरू कराने की पहल से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने उठाया था मुद्दा। सहारा एस्टेट के मनीष शाही ने बताया कि कॉलोनी में विकास कार्य शुरू होने की खबर से लोगों को राहत मिलेगी। उग्रसेन सिंह ने कहा कि स्ट्रीट लाइटें लगने और सड़कों की मरम्मत होने से त्योहारों के दौरान सहूलियत होगी।

हालांकि, जल निकासी और पेयजल की समस्या भी गंभीर है। नगर निगम को इन समस्याओं के समाधान पर भी ध्यान देना चाहिए, ताकि कॉलोनी के निवासियों को सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed