फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A grand wrestling spectacle begins on the 24th; one thousand wrestlers from across the state will showcase their strength.

Gorakhpur News: 24 से सजेगा कुश्ती का महाकुंभ, प्रदेशभर के एक हजार पहलवान दिखाएंगे दम

Mon, 19 Oct 2026 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 19 Oct 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
A grand wrestling spectacle begins on the 24th; one thousand wrestlers from across the state will showcase their strength.
गोरखपुर। सहजनवां स्थित मुरारी इंटर कॉलेज में 24 से 26 अक्तूबर तक सीनियर स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन होगा। पूर्व विधायक रवींद्र सिंह एवं भारत भीम जनार्दन सिंह की स्मृति में होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेशभर के विभिन्न जिलों से एक हजार से अधिक पहलवान प्रतिभाग करेंगे। तीन दिनों तक पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला वर्ग के मुकाबलों में पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। 26 अक्तूबर को समापन समारोह में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर रविवार को टाउन हॉल स्थित रवींद्र भवन में बैठक हुई। इसमें खिलाड़ियों के आवास, भोजन, चिकित्सा और सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था की समीक्षा की गई। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के उपाध्यक्ष एवं प्रतियोगिता के आयोजक आदित्य प्रताप सिंह ''आगू'' ने बताया कि प्रतियोगिता कुश्ती संघ के निर्धारित नियमों के अनुसार कराई जाएगी। महिला पहलवानों के ठहरने की व्यवस्था मुरारी इंटर कॉलेज में की गई है, जबकि पुरुष पहलवानों के लिए आसपास के होटलों में इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

24 को महिला कुश्ती के सभी निर्धारित भार वर्गों के मुकाबले होंगे। पुरुष फ्रीस्टाइल के 57 और 61 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन के 55 और 60 किलोग्राम भार वर्ग में भी मुकाबले होंगे। 25 को पुरुष फ्रीस्टाइल के 65, 70, 74 और 79 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन के 82, 87, 97 और 130 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम दिन पुरुष फ्रीस्टाइल के 86, 92, 97 और 125 किलोग्राम तथा ग्रीको-रोमन के 63, 67, 72 और 77 किलोग्राम भार वर्ग में पहलवान जोर आजमाएंगे। बैठक में अंतरराष्ट्रीय कोच शत्रुधन राय, चंद्रविजय सिंह, जिला कुश्ती सचिव माया शंकर शुक्ल, जनार्दन यादव, ओपी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed