{"_id":"5e904a068ebc3e6f960d3b1d","slug":"cleaner-special-story-doing-hard-work-during-lockdown-in-gorakhpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus In Gorakhpur: कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं ये 'वॉरियर्स', देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus In Gorakhpur: कोरोना से जंग में अहम भूमिका निभा रहे हैं ये 'वॉरियर्स', देखें तस्वीरें
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
gorakhpur news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब पूरी दुनिया कोरोना से डरी-सहमी है, ऐसे में पंचायतों के 'स्वच्छता वॉरियर्स' यानी सफाई कर्मचारी खुद जोखिम उठाकर दूसरों को सुरक्षित करने में जुटे हैं। लॉकडाउन में दोहरी भूमिका निभा रहे ये सफाईकर्मी न केवल गांवों की नालियों, सार्वजनिक स्थानों की सफाई की अपनी नियमित जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं बल्कि क्वारंटीन सेंटरों से लेकर घर-घर पहुंचकर वहां सैनिटाइजेशन भी कर रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें इनकी कहानी...
2 of 6
लीलावती देवी।
- फोटो : अमर उजाला
गांव में कौन दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा आदि प्रांतों से लौटा है इसकी भी सूचना पंचायतीराज और स्वास्थ्य विभाग को सौंप उनका भी हाथ बंटाने में इन सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कौड़ीराम ब्लॉक की लीलावती देवी कहती हैं कि डर तो लगता है लेकिन अगर हम लोग ही पीछे हट जाएंगे तो सफाई कौन करेगा, दवाओं का छिड़काव कौन करेगा। इस मुश्किल घड़ी में सभी मिलकर लड़ेंगे तभी इस मुसीबत से छुटकारा पा सकेंगे।
3 of 6
प्रह्लाद शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
पाली ब्लॉक के प्रह्लाद शर्मा कहते हैं कि काम बढ़ गया है लेकिन यह वह समय नहीं है जब काम के घंटे देखे जाएं। गांव, समाज सुरक्षित रहे, यह हम लोगों की पहली प्राथमिकता है। यह ऐसा वक्त है जहां लापरवाही की गुंजाइश ही नहीं बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रभावती।
- फोटो : अमर उजाला
गोला ब्लॉक की प्रभावती बताती हैं कि घर से निकलते हैं तो परिवार के सदस्य चिंता में डूब जाते हैं। हर कोई इस समय डरा है। लेकिन तसल्ली मिलती है कि महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। क्षेत्र का कोई घर नहीं छूटता जहां सैनिटाइजेशन नहीं कर रहे।
विज्ञापन
5 of 6
वीरेंद्र कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
ब्रह्मपुर ब्लाक के वीरेंद्र कुमार कहते हैं कि जिम्मेदारी बढ़ गई है। पहले क्षेत्र की सफाई करते हैं फिर घरों, दुकानों, बाजारों में दवाओं का छिड़काव कर रहे हैं। विभाग और क्षेत्र के लोगों का बहुत स्नेह और सहयोग मिलता है। बस एक ही दुआ है जल्द सब सामान्य हो जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।