गोरखपुर शहर के 20 प्रमुख चौराहे-तिराहे को चौड़ा किया जाएगा और उनका सुंदरीकरण भी होगा। इनमें से एक चौराहा मोहद्दीपुर और गोलघर काली मंदिर तिराहे के प्रस्ताव को मंजूरी भी मिल गई है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग यहां काम शुरू करेगा। शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रशासन ने इन चौराहों-तिराहों के कायाकल्प की योजना बनाई है। इन्हें चौड़ा करने के साथ ही खूबसूरत भी बनाया जाएगा।
{"_id":"603b229f01392f50f80531ae","slug":"beautification-will-be-20-crossroad-of-gorakhpur-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर शहर के 20 चौराहों और तिराहों की बदलेगी सूरत, ऐसे होगा इनका कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर शहर के 20 चौराहों और तिराहों की बदलेगी सूरत, ऐसे होगा इनका कायाकल्प
Sun, 28 Feb 2021 10:27 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:27 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर चौराहा।
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर चौराह।
- फोटो : अमर उजाला।
मौके से अतिक्रमण हटाए जाएंगे और आसपास दुकानें लगाने वाले पटरी व्यावसायियों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। पटरी व्यावसायियों के लिए शहर के चार स्थानों पर वेडिंग जोन भी बनकर तकरीबन तैयार है। जल्द ही इनके लोकार्पण की तैयारी है, जिसके बाद संबंधित वेडिंग जोन के आसपास के सभी पटरी व्यावसायी वहां शिफ्ट कर दिए जाएंगे। यातायात नियमों का भी यहां कड़ाई से पालन कराया जाएगा। कैमरे लगाए जाएंगे। यदि किसी ने भी यातायात नियमों की अनदेखी की तो उसके वाहन का ऑटोमेटिक चालान कट जाएगा।
सीएम के कार्यक्रम के अगले दिन ही जाम से निपटने के इंतजाम धड़ाम।
- फोटो : अमर उजाला।
जिला प्रशासन के मुताबिक बाकी 18 चौराहे और तिराहे को चौड़ा करने के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। गोलघर, टीपी नगर, रुस्तमपुर समेत कई महत्वपूर्ण चौराहे छोटे होने और अतिक्रमण की वजह से वहां आए दिन जाम लगता है। यातायात पुलिस और होमगार्ड के लिए भी वाहनों को नियंत्रित करना आसान नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
gorakhpur traffic
- फोटो : अमर उजाला।
इन चौराहों- तिराहों की बदलेगी सूरत
गोलघर चौराहा, कचहरी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, नौसढ़ तिराहा, रुस्तमपुर चौराहा, पैडलेगंज डबल टी प्वाइंट, काली मंदिर तिराहा, असुरन चौक, यातायात तिराहा, शास्त्री चौक, छात्रसंघ चौराहा, अंबेडकर चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा, पादरी बाजार चौक, खजांची चौक, बरगदवा तिराहा, अग्रसेन तिराहा एवं कूड़ाघाट तिराहा।
गोलघर चौराहा, कचहरी चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहा, बेतियाहाता चौराहा, ट्रांसपोर्टनगर चौराहा, नौसढ़ तिराहा, रुस्तमपुर चौराहा, पैडलेगंज डबल टी प्वाइंट, काली मंदिर तिराहा, असुरन चौक, यातायात तिराहा, शास्त्री चौक, छात्रसंघ चौराहा, अंबेडकर चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा, पादरी बाजार चौक, खजांची चौक, बरगदवा तिराहा, अग्रसेन तिराहा एवं कूड़ाघाट तिराहा।
विज्ञापन
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन।
- फोटो : अमर उजाला।
डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने कहा कि जाम की समस्या खत्म करने के साथ ही शहर को खूबसूरत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास शुरू किया गया है। इसके तहत शहर के 20 प्रमुख चौराहों का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण किया जाना है। मोहद्दीपुर चौराहा एवं काली मंदिर तिराहा के लिए स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही यहां काम भी शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 18 अन्य चौराहों और तिराहों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है।