फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सास-दामाद की लव स्टोरी: 'अपनी मर्जी से गई थी...', महिला ने पुलिस को लिखे पत्र में बताई युवक के साथ जाने की वजह

Wed, 30 Apr 2025 03:01 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Apr 2025 03:01 PM IST
सार

Saas Damad Case: उत्तर प्रदेश में होने वाले दामाद और सास की एक और लव स्टोरी सुर्खियों में हैं। महिला अपनी बेटी के मंगेतर के साथ घर से चली गई। हालांकि कुछ ही दिन बाद ही महिला और उसकी बेटी का मंगेतर थाने पहुंचे। महिला ने पुलिस से कहा कि वह अपनी मर्जी से युवक के साथ गई थी।

विज्ञापन
Basti News Woman Elopes with Daughter Fiance Says Went Willingly in Letter to Police
जानकारी देता पति - फोटो : अमर उजाला
Saas Damad Love Story: बेटी के मंगेतर के साथ लापता गोंडा जिले के खोड़ारे थाना इलाके की रहने वाली महिला मंगलवार को बस्ती के दुबौलिया थाने पहुंच गई। इस दौरान पुलिस पूछताछ में महिला ने बयान दिया कि अपनी मर्जी से दोनों साथ गए थे। दुबौलिया पुलिस ने खोड़ारे थाने की पुलिस से संपर्क किया। बयान दर्ज करने के बाद महिला को गोंडा पुलिस को और युवक को उसके परिवार के लोगों का सुपुर्द कर दिया गया।


 
Basti News Woman Elopes with Daughter Fiance Says Went Willingly in Letter to Police
love story - फोटो : adobe stock
यह मामला रविवार को तब सामने आया जब गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र के एक गांव के कुछ लोग दुबौलिया थाने पहुंचे। उन लोगों ने थानाक्षेत्र के एक युवक पर आरोप लगाया कि वह एक महिला को साथ लेकर कहीं भाग गया है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी गोंडा जिले के खोड़ारे थानाक्षेत्र की एक लड़की से तय हुई थी। मई में शादी होनी थी।

 
Basti News Woman Elopes with Daughter Fiance Says Went Willingly in Letter to Police
love story - फोटो : adobe stock
होने वाली सास से घंटों मोबाइल पर बात करता था युवक
बताया जा रहा है कि युवक अपनी होने वाली सास से घंटों मोबाइल पर बात करने लगा था। दोनों परिवारों को इनकी यह हरकत अच्छी नहीं लगी। आसपास के लोगों को भी जब जानकारी हो गई तो दोनों परिवारों ने शादी तोड़ दी और लड़की के घर वालों ने अपनी लड़की की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इतना होने के बावजूद दोनों का संपर्क बना रहा और घंटों बातें करते रहे। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले दोनों रफूचक्कर हो गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Basti News Woman Elopes with Daughter Fiance Says Went Willingly in Letter to Police
love story - फोटो : adobe stock
अपने घर जाना चाह रही थी महिला 
महिला के घर से लापता होने से परिवार में सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, महिला के परिवार के लोगों ने सोमवार को खोड़ारे थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस और परिवार के लोगों का दबाव बढ़ा तो मंगलवार को करीब 11 बजे दोनों दुबौलिया थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो युवक महिला को साथ रखने के लिए तैयार हो गया लेकिन महिला अपने घर जाना चाह रही थी। 

 
विज्ञापन
Basti News Woman Elopes with Daughter Fiance Says Went Willingly in Letter to Police
Saas Damad Love Story - फोटो : अमर उजाला
महिला ने पुलिस को लिखा प्रार्थना पत्र
उसने दुबौलिया पुलिस को प्रार्थना पत्र भी दिया, जिसमें बताया कि उसकी बेटी की शादी इनसे तय हुई थी। फोन पर बातचीत करते-करते आपस में हम लोगों में मधुर संबंध हो गया। इसी बीच हमारे घर वालों ने बेटी की शादी दूसरी जगह तय कर दी। इससे नाराज होकर 25 अप्रैल को इन के साथ चली गई थी। जब जानकारी हुई कि हमारे घर वालों ने खोड़ारे थाने में केस दर्ज कराया है तो थाने आई हूं। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि महिला को खोड़ारे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed