गोरखपुर जिले के 12 गांव कोविड टीकाकरण में अव्वल आए हैं। यहां 100 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो चुका है। इनमें सरदार नगर के आठ और खजनी के चार गांव शामिल हैं। इन गांवों में भी खजनी का रावतडाड़ी गांव ऐसा हैं जहां पर सबसे पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। हालांकि इन गांवों में कुछ ही लोगों को दूसरी डोज लगी है। विभाग का कहना है कि जैसे-जैसे दूसरी डोज का समय पूरा हो रहा है इन गांवों के लोग टीकाकरण के लिए बूथों पर पहुंच रहे हैं।
गोरखपुर कोविड 19 टीकाकरण: वैक्सीनेशन में 12 गांव अव्वल, अब यूनिसेफ बनाएगी फीचर फिल्म
सरदारनगर के आठ और खजनी के चार गांव सूची में शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एनके पांडेय ने बताया कि गोरखपुर जिले के 12 गांवों में 100 फीसदी टीकाकरण हो चुका है। इन ग्रामवासियों ने जागरुकता की मिसाल पेश करते हुए पहली डोज लगवा ली है। जबकि कुछ ऐसे भी हैं, जिनको दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है। इसके अलावा दो दर्जन गांव ऐसे हैं, जहां 100 फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य जल्द ही हासिल हो जाएगा।
38741 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
कोविड टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को जिले के 135 बूथों पर कुल 38741 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इनमें 29851 को पहली व 8890 लोगों को दूसरी डोज दी गई। टीका लगवाने के लिए लोग सुबह से ही बूथों पर लाइन लगाकर खड़े थे। इस बीच लोगों को उमस भरी गर्मी में परेशान भी होना पड़ा। लेकिन इसके बाद भी लोग टीका लगवाकर ही बूथों से हटे। डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि टीकाकरण की रफ्तार बढ़ती जा रही है।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से गीताप्रेस रोड स्थित गीताप्रेस अतिथि भवन में आठ व 10 सितंबर को कोविड का टीका लगाया जा रहा है। टीकाकरण सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। लोगों को कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज लगाई जाएगी। यह जानकारी महामंत्री राजू लुहारुका ने दी है।
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बेहद कम हो गए हैं। पिछले 24 घंटों में लगभग चार हजार नमूनों की जांच में केवल एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। जबकि एक संक्रमित ने कोरोना को मात दी है। 30 अगस्त के बाद से कोई मौत न होने से स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने बताया कि जिले में अब तक 59400 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 58541 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है। 849 की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस चार रह गए हैं।