फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शहीदों की याद में शहरवासियों ने जलाए 11 हजार दीप, जगमग हुआ गोरखनाथ मंदिर का भीम सरोवर

Mon, 16 Nov 2020 02:26 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Nov 2020 02:26 PM IST
विज्ञापन
11 thousand lamps lit at bheem sarovar of Gorakhnath temple in memory of martyrs
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पर रविवार की शाम 'एक दीया शहीदों के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शहरवासियों ने मिट्टी के एक-एक कर 11 हजार दीये जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
11 thousand lamps lit at bheem sarovar of Gorakhnath temple in memory of martyrs
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
भोजपुरी एसोसिएशन आफ इंडिया की तरफ से गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भीम सरोवर 11 हजार दीपों से जगमग हो गया। कार्यक्रम में मंदिर प्रबंधन का पूरा सहयोग रहा। इस दौरान कोविड 19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए देशभक्ति गीतों से शहीदों को नमन किया गया।
11 thousand lamps lit at bheem sarovar of Gorakhnath temple in memory of martyrs
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
कार्यक्रम की शुरूआत पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। उनके साथ अतिथि के रूप में महापौर सीताराम जायसवाल, गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, व्यापारी नेता पुष्पदंत जैन, भोजपुरी एसोसिएशन आफ इंडिया क्षेत्रीय निदेशक राकेश श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
11 thousand lamps lit at bheem sarovar of Gorakhnath temple in memory of martyrs
गोरखनाथ मंदिर। - फोटो : अमर उजाला।
रविवार की शाम से शुरू कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में शहरवासियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जोरदार नारे भी लगाए गए। उसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें काफी संख्या में बच्चों ने देश भक्ति गीतों पर समूह और एकल नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
11 thousand lamps lit at bheem sarovar of Gorakhnath temple in memory of martyrs
दीप प्रज्ज्वलित करते राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।
राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन भविष्य में भी होते रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एक दीया शहीदों के नाम जलाने की शहरवासियों से अपील की थी। देश के लोगों ने उनके आह्वान का अनुसरण किया है। उन्होंने गोरखनाथ मंदिर और भोजपुरी एसोसिएशन आफ इंडिया को इस आयोजन के लिए बधाई दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed