सुख-समृद्धि व वैभव के पर्व धनतेरस पर बाजार में गजब की धनवर्षा हुई। सुबह से धन की बौछार शुरू हुई तो देर रात तक होती रही। ऑफर, स्कीम और डिस्काउंट की वजह से बाजार में खरीदारों की ऐसी भीड़ उमड़ी कि शहर छोटा पड़ गया। बाजार में मेले सा नजारा नजर आया। आस्था व उत्साह के आगे कोरोना के साथ महंगाई भी धराशायी दिखी।
धनतेरस पर बाजार में हुई 100 करोड़ की धनवर्षा, तस्वीरों में देखें मेले का नजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार को धनतेरस के मौके पर सुबह से शाम तक बाजार का नजारा कुछ ऐसा रहा कि मानों पूरे शहर में मेला लगा हुआ हो और हर रास्ते बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लाइंसेज, ऑटोमोबाइल, फोर व टू-व्हीलर और ज्वेलरी की दुकानों की ओर जा रहे हों। अन्य दुकानों पर भी त्योहारी रंग चटख चढ़ा। धन की देवी लक्ष्मी व कष्टहरता गणेश की प्रतिमाएं भी खूब बिकीं। मिठाइयों की दुकानों पर भी खरीदारों की लंबी कतारें रहीं।
दरअसल, अब धनतेरस में खरीदारी का ट्रेंड काफी बदल गया है। शगुन के नाम पर सिर्फ सोने, चांदी के सिक्के और बर्तन खरीदने की बजाए कार से लेकर सोफा तक, तो टू- व्हीलर से लेक टीवी तक लोगों की पसंद बन गए हैं। लोगों को आकर्षित करने और उत्सव को मनाने के लिए शहर के अधिकांश दुकानदार बेसब्र रहे। रंग-बिरंगे सजावटी फूलों से सजी इन दुकानों की रौनक खरीदारों की भीड़ ने बढ़ा दी। दोपहर तक तो दुकानों में सामान्य सी भीड़ थी, लेकिन दोपहर बाद से लेकर रात तक बाजार में खरीदारों का तांता लगा रहा। एक अनुमान के अनुसार शहर में 100 करोड़ का कारोबार हुआ।
डायमंड ज्वेलरी की भी हुई खूब खरीदारी
धनतेरस के दिन ज्वेलरी बाजार देर रात तक गुलजार रहा। सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी जमकर खरीदारी हुई, इस बार एक नया ट्रेंड यह रहा कि लोगों ने फैंसी गोल्ड के अलावा डायमंड और प्लेटिनम ज्वेलरी की खरीदारी की। शहर के प्रमुख सराफा व्यापारी पीसी ज्वेलर्स के संजय अग्रवाल ने बताया कि बाजार इस बार उम्मीद से बेहतर रहा है। डायमंड ज्वेलरी की भी खूब खरीदारी हुई। ठाकुर प्रसाद गोपाल दास ज्वेलर्स के निदेशक योगेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार लोगों ने सोने-चांदी के आभूषणों के अलावा चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खूब खरीदारी की। सराफा व्यापारी एवं सराफा मंडल के अध्यक्ष पंकज गोयल ने बताया कि इस बार सराफा बाजार पर कोरोना का कोई असर नहीं रहा। एक अनुमान के अनुसार केवल बृहस्पतिवार को ही 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ।
ऐश्प्रा में भी खूब हुई बिक्री, छूट का फायदा दिवाली तक
धनतेरस के दिन ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स में खूब बिक्री हुई। निदेशक वैभव सराफ ने बताया कि कोविड को ध्यान में रखते हुए आभूषणों की डिजाइन में भी बदलाव कर दिया गया है। ज्वेलरी कुछ इस ढंग से डिजाइन की गईं हैं ,जो मास्क पर भी बेहतर ढंग से उभर कर आएं। वहीं पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह से आभूषणों की अच्छी खासी बिक्री हुई। वहीं लोगों ने मेकिंग चार्ज और हीरे के आभूषणों पर छूट का खूब फायदा उठाया। दिवाली तक इस स्कीम का लाभ उठाया जा सकता है।