फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरसः ...तो बेटी ने जान गंवाकर बचाई आबरू, शरीर की चोटें दे रहीं दरिंदगी की गवाही, पोस्टमार्टम रिपोर्ट देख बौखलाए लोग

Tue, 02 Mar 2021 02:27 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 02 Mar 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras Akrabad minor girl assault and murder case people angry after seeing postmortem report 
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

अलीगढ़ के अकराबाद में किशोरी की निर्मम हत्या के बाद लोगों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने की आशंका थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इससे लोगों की नाराजगी और भी बढ़ गई है। वहीं घटना के खुलासे के लिए एक बार फिर नए सिरे से कवायद शुरू की गई है। एसएसपी ने संदिग्ध युवक द्वारा बताई गई बातों के मिलान के लिए घटनास्थल पर फिर से जांच शुरू की है। इधर गांव में सियासी आवाजाही भी जारी है। इन सब के बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बातों को लेकर लोग मान रहे हैं कि इज्जत बचाने की कोशिश में किशोरी की जान चली गई...

Hathras Akrabad minor girl assault and murder case people angry after seeing postmortem report 
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

रिपोर्ट में चेहरे और गर्दन पर खरोंच के निशान। कटे होंठ। बाजू पर खरोंच के निशान और शरीर पर कई जगह नाखूनों के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि बेटी ने अपनी जान गंवाकर आबरू बचाई है। परिजनों ने बताया कि किशोरी बचपन से ही कम सुनने और कम बोलने की समस्या से ग्रसित थी। बमुश्किल वह धीमी आवाज में थोड़ा बोल पाती थी। उसकी इस कमजोरी का दरिंदों ने फायदा उठाने की कोशिश की। अंदेशा है कि अपने इरादे में सफल न हो पाने और पहचाने जाने के डर से वे उसकी हत्या कर भाग गए होंगे।

Hathras Akrabad minor girl assault and murder case people angry after seeing postmortem report 
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

सोमवार शाम अपने कार्यालय पर एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण गला और मुंह दबाना स्पष्ट हुआ है। इसके अलावा किशोरी की गर्दन, चेहरे पर खरोंच के काफी निशान हैं। उसके होंठ भी अंदर की ओर से कटे हुए हैं। होठ कटने के पीछे रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि कहीं मुंह के बल गिरने के दौरान खुद के दांतों से होंठ कटे हैं या हो सकता है कि हमले में हमलावर ने काटे हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hathras Akrabad minor girl assault and murder case people angry after seeing postmortem report 
परिवार से मिलने पहुंच रहे नेता - फोटो : अमर उजाला

इसके अलावा उसके शरीर पर खरोंच के निशान बाजुओं से लेकर अन्य कई हिस्सों में हैं। जब उसे फसल में खींचकर लाया गया है तो घास व पयार आदि से खरोंच के निशान पड़ सकते हैं। इसके अलावा उसके शरीर पर कई जगह नाखूनों के निशान भी पाए गए हैं। बाकी शरीर पर अन्य कोई चोट नहीं पाई गई है।

विज्ञापन
Hathras Akrabad minor girl assault and murder case people angry after seeing postmortem report 
घटना की जानकारी देते एसएसपी मुनिराज जी - फोटो : अमर उजाला

पोस्टमार्टम रिपोर्ट स्पष्ट कर रही है कि किशोरी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई है। किशोरी ने विरोध किया तो हमलावरों को लगा होगा कि वे पकड़े जाएंगे। इसके चलते उसे मुंह व गला दबाकर मारा गया होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed