{"_id":"6a99131d928d9f688205a17c","slug":"women-commission-vice-president-arpana-yadav-in-hathras-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आज आएंगी, बालिका प्रेक्षागृह का करेंगे निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव आज आएंगी, बालिका प्रेक्षागृह का करेंगे निरीक्षण
Thu, 03 Sep 2026 12:00 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:00 PM IST
सार
अर्पणा यादव आज हाथरस आ रही हैं। वह प्राचीन शिव मंदिर में राधा-कृष्ण एवं शनिदेव महाराज की मूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगी।
विज्ञापन
अपर्णा यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (उपमंत्री स्तर) अर्पणा यादव तीन सितंबर को जिले के भ्रमण पर रहेंगी। वह बालिका प्रेक्षागृह का निरीक्षण भी करेंगी।
विज्ञापन
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह दोपहर 2:30 बजे ग्राम नगला अहीर (हाथरस जंक्शन) पहुंचकर प्राचीन शिव मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में आयोजित राधा-कृष्ण एवं शनिदेव महाराज की मूर्तियों के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर 3:30 बजे बालिका प्रेक्षागृह का निरीक्षण करेंगी।
विज्ञापन