फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तीन साल बाद जब घर लौटा शख्स तो ऐसा क्या हुआ जो 150 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ने को हुआ मजबूर

Sun, 11 Mar 2018 02:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 11 Mar 2018 02:55 PM IST
विज्ञापन
when upset man from domestic issues climbs over a tower and it took three hours to rescue him
man climb on tower - फोटो : हिमांशु सोनी

दिल्ली में तीन साल से गायब एक शख्स अपने घर तो लौट आया लेकिन उसके घर में कुछ ऐसा हुआ जिससे परेशान होकर वह 150 फीट ऊंचे टावर पर जा चढ़ा। (सभी फोटोः हिमांशु सोनी)

when upset man from domestic issues climbs over a tower and it took three hours to rescue him
man climb on tower - फोटो : हिमांशु सोनी

दमकल विभाग के बाराखंभा स्थित मुख्यालय में स्थित वायरलेस टॉवर पर एक व्यक्ति चढ़ गया। उसके बाद जो हुआ उससे तीन घंटे तक पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए नीचे उतारा गया। व्यक्ति को मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। बाराखंभा थाना पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसके परिजनों को भी थाने बुलाया गया।

when upset man from domestic issues climbs over a tower and it took three hours to rescue him
man climb on tower - फोटो : हिमांशु सोनी

डीसीपी मधुर वर्मा ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाला नबी शेर (40) मूलरूप से कासगंज, यूपी का रहने वाला है। पहले वह सिलाई मशीन का मिस्त्री था। परिवार में बंटवारा होने के कारण वह डिप्रेशन का शिकार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
when upset man from domestic issues climbs over a tower and it took three hours to rescue him
man climb on tower - फोटो : हिमांशु सोनी

नबी शेर तीन साल से घर से गायब था और एक महीने पहले ही घर वापस आया था। वह दिल्ली में तुगलकाबाद में बहन और भाई के पास रह रहा था। उसके बहन-भाई अलग-अलग रहते हैं।

विज्ञापन
when upset man from domestic issues climbs over a tower and it took three hours to rescue him
man climb on tower - फोटो : हिमांशु सोनी

यहां उसकी पत्नी भी आ गई थी। शुक्रवार सुबह वह यह कहकर घर से निकला कि वह काम करने जा रहा है। दोपहर करीब पौने एक बजे वह फायर ब्रिगेड के मुख्यालय में स्थित वायरलेस टावर पर चढ़ गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed