{"_id":"5aa3d3c54f1c1bb1758b4a06","slug":"railway-recruitment-2018-know-the-steps-to-get-back-your-exam-fees","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रेलवे भर्ती 2018: परीक्षा फीस लौटा रहा है रेलवे, पैसे पाने के लिए जल्द से जल्द करें ये काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे भर्ती 2018: परीक्षा फीस लौटा रहा है रेलवे, पैसे पाने के लिए जल्द से जल्द करें ये काम
Sun, 11 Mar 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 11 Mar 2018 02:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय रेलवे ने भर्ती परीक्षा की फीस बढ़ा दी है। आज तक रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होती थी लेकिन अब उन्हें फीस अदा करनी पड़ेगी। इस बात की जानकारी देते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि इसकी वजह ये है कि जो परीक्षा के लिए सच में गंभीर होंगे वही उम्मीदवार आवेदन करेंगे। वहीं रेलवे सामान्य कैटेगरी के उम्मीदवारों की फीस के 500 रुपए में से 400 रुपए लौटा देगा। इसके लिए भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों से उनके बैंक खाते की डिटेल मांगी है। आगे पढ़िए कि पैसे वापस पाने के लिए आपको क्या करना है-
2 of 5
railway
जिन उम्मीदवारों ने पहले से ही भर्ती का फॉर्म भर दिया है और 500 रुपए की फीस भरी है अब रेलवे उनसे अपडेशन मांग रहा है। जब परीक्षा हो जाएगी तो उक्त कैंडिडेट के खाते में 400 रुपए वापस आ जाएंगे। आगे जानिए कैसे करना है अपडेशन।
3 of 5
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड
ऐसे होगा अपडेशन- बोर्ड ने रेलवे भर्ती का फॉर्म भरने वाले सभी कैंडिडेट्स को रजिस्ट्रेशन नंबर और लॉगइन आईडी पासवर्ड जारी किए हुए हैं। संबंधित कैंडिडेट्स अपने अकाउंट में लॉगइन कर मॉडिफिकेशन ऑप्शन जाएं। वहां उम्मीदवारों को अपना बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड और जो भी डिटेल मांगे गए हों अपलोड करना है। इस डिटेल की मदद से आपके अकाउंट में पैसे वापस आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
indian railway
किस कैटेगरी की हुई कितनी फीस- नए नियम के तहत एससी, एसटी समेत जो वर्ग आरक्षण के तहत आते हैं उन्हें अब 250 रुपए फीस देनी होगी। जबकि सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 500 रुपए है।
विज्ञापन
5 of 5
Railways
परीक्षा के बाद इतने पैसे मिल जाएंगे वापस- रेलवे के अनुसार परीक्षा होने के बाद रिजर्वेशन के तहत आने वाले सभी वर्गों की पूरी फीस यानी 250 रुपए वापस कर दिए जाएंगे। जबकि सामान्य वर्ग के 500 में 400 रुपए वापस कर दिए जाएंगे। इस तरह से सामान्य वर्ग की फीस 100 रुपए हुई जबकि आरक्षित वर्ग की फीस शून्य होगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।