दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश के बाद लोगों को उमस भरे मौसम से राहत मिली। पूर्वी दिल्ली, मध्य दिल्ली, बारापुला फ्लाईओवर और निजामुद्दीन में बारिश हुई। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में बारिश से लोगों को राहत मिली। हालांकि लोगों को बारिश के बाद जलभराव और भारी जाम का सामना भी करना पड़ा। आइए तस्वीरों में देखें दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद कैसा दिखा नजारा...
2 of 6
इंद्रप्रस्थ इलाके में लगा लम्बा जाम
- फोटो : PTI
दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद इंद्रप्रस्थ इलाके में जलभराव हो गया जिसके चलते लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ा। इसी के साथ दिल्ली में एनएच-9 पर बारिश के बाद लंबा जाम लग गया। लोगों को इससे खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
3 of 6
दिल्ली में बारिश के बाद सड़कों पर जमा हुआ पानी
- फोटो : PTI
दिल्ली मेंं शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। आर्द्रता का स्तर 77 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने आकाश में बादल छाए रहने और शाम तक मध्यम बारिश की संभावना जाहिर की है। पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
4 of 6
गाजियाबाद में बारिश के बाद जाम
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में हो रही भारी बारिश को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न स्थानों पर जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर स्थल निरीक्षण किया जा रहा है। जिला अधिकारी के साथ में नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद हैं। जहां-जहां पर जलभराव की स्थिति उन्हें दृष्टिगत हो रही है जल निकासी के संबंध में जिला अधिकारी के द्वारा मौके पर ही नगर निगम के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं।
5 of 6
नोएडा में बारिश के बाद जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में गुरुवार को भी बादल छाए रहे जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं शाम को कई इलाकों में बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार से शुक्रवार तक दिल्ली में ‘मध्यम से भारी’ बारिश का अलर्ट जारी किया था। विभाग ने बारिश की वजह से निचले क्षेत्रों में पानी भरने और यातायात बाधित होने की चेतावनी दी थी।