दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह से ही पानी बरस रहा है। वहीं आफत की इस बारिश ने गाजियाबाद में एक युवक की जान ले ली है। गाजियाबाद में सुबह नौ बजे से रुक-रुककर हो रही बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न कर दी है। बारिश के चलते ही गाजियाबाद के गौशाला अंडरपास में पानी भर गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। आगे देखें तस्वीरें और पढ़ें पूरी खबर...
2 of 5
डूबे युवक का सिर दिखता हुआ
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के पुराने शहर को विजय नगर से जोड़ने वाले गौशाला अंडरपास में बारिश के बाद भरे पानी में डूबने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। एसएचओ विजयनगर देवेंद्र बिष्ट ने मौत की पुष्टि की है।
3 of 5
rain in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि अडरपास में बारिश का पानी भरा हुआ था जिसमें डूबने के कारण मौत हुई है। युवक की पहचान कराई जा रही है। कुछ स्थानीय लोगों को कहना है कि युवक पानी में डूब रहे बच्चे को बचाने के लिए अंडरपास के अंदर कूदा लेकिन खुद गहरे पानी में जाने के कारण अपने आप को संभाल नहीं पाया।
4 of 5
rain in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
उधर, मौके पर स्थानीय पार्षद समेत अन्य विपक्षी दलों के नेता भी पहुंच गए हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक 10 वर्षीय अज्ञात लड़का नहाने के लिए पानी में उतर था। उसे डूबता देख कैला खेड़ा का रहने वाला गुल्लू पुत्र सोनी पानी मे उतर गया।
5 of 5
rain in ghaziabad
- फोटो : अमर उजाला
शोर मचाने पर गुलफाम और आसिफ पानी में उतरे और सबसे पहले 10 वर्षीय लड़का मिला जिसे बाहर निकाला गया। पानी से बाहर आते ही लड़का भाग गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद गुल्लू का शव मिला। गौरतलब है कि 2017 में यहां एक स्कूल बस फंसी थी। उस वक्त 22 बच्चों समेत ड्राइवर को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया था।