फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ट्रिपल मर्डरः पुलिस के सामने आरोपी बेटे ने खोला राज, सबसे आखिर में क्यों की पिता की हत्या

Thu, 11 Oct 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 11 Oct 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
vasant kunj triple murder son murder father in last as he was afraid of being exposed, horrific tale
triple murder in vasant kunj - फोटो : अमर उजाला

वसंत कुंज के किशनगंज गांव में मंगलवार की रात बेटे सर्वनाम उर्फ सूरज (19) ने पिता मिथिलेश वर्मा (40), मां सिया (42) और बहन नेहा (16) को चाकू से गोद डाला। उसने सभी पर लंबे चाकू और कैंची से आठ से दस वार किए। पूरे घर में सामान बिखरा हुआ था, मगर लूटपाट नहीं हुई। इसी से पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे सुबह ही हिरासत में ले लिया गया था। देर रात उसने अपराध कबूल कर लिया। वह घरवालों की टोका-टोकी और बहन के एक युवक से बात करने से नाराज था। आरोपी ने ये भी खुलासा किया है कि उसने सोते हुए पिता को सबसे आखिर में क्यों मारा...

vasant kunj triple murder son murder father in last as he was afraid of being exposed, horrific tale
triple murder in vasant kunj

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मूल रूप से गांव फतुआपुर, पोस्ट-बस्ता, थाना-थटिया, तहसील-तिरवाह जिला-कन्नौज यूपी निवासी मिथिलेश वर्मा पुत्र मोतीलाल पत्नी, बेटी और बेटे के साथ सी-2 8/9 प्रथम मंजिल, किशनगढ़ में रहते थे। पीओपी के ठेकेदार (इंटीरियर डेकोरेटर) मिथिलेश वर्मा किशनगंज में करीब 18 वर्ष से रहते थे और अपना मकान खरीद लिया था। नेहा किशनगढ़ में स्थित सूरजमल पब्लिक स्कूल में नौवीं कक्षा में थी। सूरज गुरुग्राम स्थित प्राइवेट इंस्टीट्यूट से सिविल इंजीनियरिंग (प्रथम वर्ष) का विद्यार्थी है।

vasant kunj triple murder son murder father in last as he was afraid of being exposed, horrific tale
triple murder in vasant kunj

बहन की एक युवक से दोस्ती सूरज उर्फ सर्वनाम वर्मा को बेहद नापसंद थी। इसीलिए उसने पिता मिथिलेश, मां सिया और छोटी बहन नेहा को मौत के घाट उतार दिया। वह नहीं चाहता था कि नेहा उस युवक से बात करे। आरोपी तीन दिन से घर से गायब था और वारदात वाली रात ही लौटा था। आरोपी नशा लेने का आदी था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूरज अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीना चाहता था, जबकि माता-पिता टोका-टाकी करते थे। वह कई महीने से बहन की हत्या की साजिश रच रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
vasant kunj triple murder son murder father in last as he was afraid of being exposed, horrific tale
triple murder in vasant kunj - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेहा की उज्ज्वल नाम के लड़के से दोस्ती थी। ये बात सूरज को पता थी। वह नहीं चाहता था कि नेहा उज्ज्वल से बात करे। तीन दिन बाद वह मंगलवार रात घर आया तो माता-पिता सो गए थे। रात को उसका नेहा से युवक से बात करने को लेकर झगड़ा हो गया। उसने बहन पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी गर्दन काट दी। नेहा की चीख सुनकर सिया कमरे से बाहर आ गई थी।

विज्ञापन
vasant kunj triple murder son murder father in last as he was afraid of being exposed, horrific tale
triple murder in vasant kunj - फोटो : अमर उजाला
उसने इस हरकत के बारे में सवाल किया तो सूरज ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। सूरज ने सिया व नेहा पर चाकू से सबसे ज्यादा वार किए थे। इन दोनों की हत्या करने के बाद उसे लगा कि वह फंस जाएगा तो वह पिता के कमरे में पहुंच गया। पिता पर उसने सोते समय ही चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसने पिता की छाती, गर्दन व पैर पर वार किए थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed