{"_id":"5bbeb6c5867a552872438fc1","slug":"triple-murder-case-big-revealing-of-accused-her-sister-neha-had-a-boyfriend","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल हत्याकांड: 'बहन की दोस्ती ही नहीं, ये भी थी वारदात की वजह', चौंकाने वाला खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल हत्याकांड: 'बहन की दोस्ती ही नहीं, ये भी थी वारदात की वजह', चौंकाने वाला खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 11 Oct 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
triple murder in vasant kunj
- फोटो : अमर उजाला
बहन की एक युवक से दोस्ती सूरज उर्फ सर्वनाम वर्मा को बेहद नापसंद थी। इसीलिए उसने पिता मिथिलेश, मां सिया और छोटी बहन नेहा को मौत के घाट उतार दिया। वह नहीं चाहता था कि नेहा उस युवक से बात करे। आरोपी तीन दिन से घर से गायब था और वारदात वाली रात ही लौटा था। आरोपी नशा लेने का आदी था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सूरज अपनी जिंदगी अपनी मर्जी से जीना चाहता था, जबकि माता-पिता टोका-टाकी करते थे। वह कई महीने से बहन की हत्या की साजिश रच रहा था।
triple murder in vasant kunj
दक्षिण-पश्चिमी जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नेहा की उज्ज्वल नाम के लड़के से दोस्ती थी। ये बात सूरज को पता थी। वह नहीं चाहता था कि नेहा उज्ज्वल से बात करे। तीन दिन बाद वह मंगलवार रात घर आया तो माता-पिता सो गए थे। रात को उसका नेहा से युवक से बात करने को लेकर झगड़ा हो गया। उसने बहन पर चाकू से हमला कर दिया और उसकी गर्दन काट दी।
triple murder in vasant kunj
नेहा की चीख सुनकर सिया कमरे से बाहर आ गई थी। उसने इस हरकत के बारे में सवाल किया तो सूरज ने मां पर भी चाकू से हमला कर दिया। सूरज ने सिया व नेहा पर चाकू से सबसे ज्यादा वार किए थे। इन दोनों की हत्या करने के बाद उसे लगा कि वह फंस जाएगा तो वह पिता के कमरे में पहुंच गया। पिता पर उसने सोते समय ही चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। उसने पिता की छाती, गर्दन व पैर पर वार किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
triple murder in vasant kunj
- फोटो : अमर उजाला/एएनआई
इसके बाद वह घर में बैठा रहा। उधर, शोर सुनकर पड़ोसी ने सूचना पुलिस को दे दी थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब वे पहुंच तो आरोपी के हाथ खून से सने हुए थे और कपड़ों पर भी काफी खून था। संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि सूरज मौज-मस्ती की जिंदगी जीना चाहता था। परिजन उसे आठ बजे से पहले आने को कहते थे। आठ बजे के बाद आने पर उसकी पिटाई होती थी।
विज्ञापन
triple murder in vasant kunj
संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि वह बहन की हत्या की साजिश कई महीने से रच रहा था। इसके लिए वह लंबा चाकू महरौली में एक दुकान से 200 रुपये में लेकर आया था। पुलिस ने मौके से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।