Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बड़ा हादसा: हरियाणा से सटे पहाड़ी क्षेत्र में धमाके कर पत्थर निकालने के दौरान दो की मौत, मलबे में दबे कई वाहन

Fri, 14 Oct 2022 01:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर झिरका Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Oct 2022 01:01 PM IST
विज्ञापन
Two died after being buried in debris during mining in Bijasan in hilly area adjoining Haryana
हरियाणा से सटे पहाड़ी इलाके में हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

हरियाणा से सटे पहाड़ी इलाके में गुरुवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां हरियाणा से सटे राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्र के गांव बिजासन में अवैध खनन कर पहाड़ों में धमाके कर पत्थर निकालने गए पोकलेन चालक सहित मजदूर की मलबे में दबकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह सात वाहन टूट कर गिरी चट्टान के मलबे के नीचे दबे हैं। जिन्हें निकालने के लिए राहत कार्य किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और शवों को सीकरी के अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।

Trending Videos
Two died after being buried in debris during mining in Bijasan in hilly area adjoining Haryana
हरियाणा से सटे पहाड़ी इलाके में हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा से सटे राजस्थान के पहाड़ी क्षेत्र में लीज लेकर खनन का कार्य किया जाता है, लेकिन कुछ दबंग लोगों द्वारा खसरा नंबर 68/11 में भी गत दिवस पूर्व ब्लास्टिंग कर पत्थर निकालने का कार्य किया जा रहा था।

Two died after being buried in debris during mining in Bijasan in hilly area adjoining Haryana
हरियाणा से सटे पहाड़ी इलाके में हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

हादसा उस समय हुआ जब पोकलेन और मजदूर की सहायता से पत्थरों को भरने का कार्य किया जा रहा था। उसी दौरान एक चट्टान गिरने से चालक शहजाद उर्फ सद्दाम निवासी निहारिका थाना फिरोजपुर झिरका और एक अन्य मजदूर अजरू पुत्र इस्लाम निवासी आगोन की चट्टान गिरने से मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Two died after being buried in debris during mining in Bijasan in hilly area adjoining Haryana
हरियाणा से सटे पहाड़ी इलाके में हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

अचानक दरके पहाड़ के मलबे में दो पोकलेन और चार डंपर सहित अन्य वाहन भी दबे गए, जिन्हें निकालने का कार्य किया जा रहा है।

विज्ञापन
Two died after being buried in debris during mining in Bijasan in hilly area adjoining Haryana
हरियाणा से सटे पहाड़ी इलाके में हादसा - फोटो : वीडियो ग्रैब

घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लिया। इसके बाद दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए राजस्थान के सीकरी अस्पताल ले जाए गए। जहां शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। लोगों का कहना है कि अवैध खनन कर उक्त लोग लीज मालिक और उसके एक साथी की मदद से अवैध खनन के कार्य को अंजाम दे रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed