अनिल दुजाना के शार्प शूटर बताए जा रहे हिस्ट्रीशीटर राहुल ठसराना के महिला कांस्टेबल से शादी करने के दावे को एसएसपी वैभव कृष्ण ने खारिज किया है। उनका कहना है कि अब तक की जांच में यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि फोटो में दिख रही महिला पुलिसकर्मी है। एसएसपी के बयान के बाद इस बात की आशंका बढ़ गई है कि राहुल और उसकी कथित पत्नी पुलिस व लोगों को गुमराह करने या फिर अपराध के लिए भी वर्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
2 of 5
cop marry gangster
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी का कहना है कि इसकी जांच की जा रही है, अगर महिला फर्जी ढंग से वर्दी पहन रही है तो उस पर केस दर्ज कराया जाएगा। दरअसल, सोशल मीडिया आदि पर एक महिला का दनकौर के हिस्ट्रीशीटर राहुल ठसराना के साथ दो फोटो वायरल हो रहे हैं। एक फोटो में महिला वर्दी में है और दूसरे में विवाह मंडप पर बैठी हुई है। इसके अलावा तीसरा फोटो भी हैं जिसमें महिला दुल्हन लिबास में दो युवकों के बीच है।
3 of 5
cop marry gangster
- फोटो : अमर उजाला
ये फोटो कई माह पुराने बताए जा रहे हैं। इन फोटो को लेकर दावा किया जा रहा था कि एक महिला कांस्टेबल जो सूरजपुर अदालत परिसर स्थित बंदी गृह में तैनात थी। उसे पेशी पर आने के दौरान राहुल से प्यार हुआ और जेल से बाहर आने पर दोनों ने शादी कर ली। इस मामले के प्रकाश में आने पर आईजी मेरठ मंडल आलोक कुमार ने जांच के आदेश दिए, लेकिन दो दिन की जांच के बाद फोटो में दिख रही महिला के पुलिसकर्मी होने की पुष्टि नहीं हुई।
4 of 5
cop marry gangster
- फोटो : अमर उजाला
इससे इस बात की भी आशंका होने लगी है कि कहीं राहुल लोगों व पुलिस को गुमराह करने के लिए कथित पत्नी को वर्दी तो पहनाने नहीं लगा। आपको बता दें कि राहुल गैंगस्टर अनिल दुजाना गैंग का सदस्य है। इसने जुर्म की दुनिया में 2008 में कदम रखा था। राहुल मनमोहन गोयल की हत्या के आरोप में 9 मई, 2014 को गिरफ्तार हुआ था।
5 of 5
एसएसपी ने खारिज किया दावा
- फोटो : सोशल मीडिया
जिस महिला की फोटो राहुल ठसराना के साथ सोशल मीडिया आदि में वायरल हो रही है। उसके जिले में वर्तमान या पूर्व में तैनात होने की पुष्टि नहीं हुई है। वह पुलिस कांस्टेबल है, इसकी भी कोई पुष्टि नहीं है। मामले की जांच जारी है। अगर, उसके फर्जी ढंग से वर्दी पहनने की पुष्टि होती है तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई होगी।
- वैभव कृष्ण, एसएसपी गौतमबुद्ध नगर