Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Weddings generate business worth Rs 2.50 lakh crore in Delhi-NCR

दिल्ली: शादियों में 2.50 लाख करोड़ का कारोबार, दिल्ली-एनसीआर में एक तिहाई हिस्सेदारी का अनुमान

Sun, 29 Nov 2026 07:42 AM IST
Vijay Singh Pundir सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली
सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 29 Nov 2026 07:42 AM IST
सार

इस शादी सीजन 15 दिसंबर तक देशभर में करीब 52 लाख व दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच लाख शादियां होने का अनुमान है। इन आयोजनों से देश में करीब 7.50 लाख करोड़ व दिल्ली-एनसीआर में 2.50 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है।

विज्ञापन
Weddings generate business worth Rs 2.50 lakh crore in Delhi-NCR
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

कहीं दुल्हन के लहंगे के रंग और डिजाइन पसंद किए जा रहे हैं तो कहीं सोने के गहनों की चमक खरीदारी को आकर्षित कर रही है। बैंक्वेट हॉल में शादी की तारीखें तय हो रही हैं, कैटरिंग के मेन्यू तैयार हो रहे हैं और फूलों से लेकर सजावट तक के ऑर्डर बुक होने लगे हैं। शादी की शहनाइयों के बीच दिल्ली-एनसीआर के बाजारों में उत्सव और कारोबार का माहौल है। 

विज्ञापन


इस शादी सीजन में राजधानी और आसपास के क्षेत्र में करीब 2.50 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार इस सीजन 15 दिसंबर तक देशभर में करीब 52 लाख व दिल्ली-एनसीआर में करीब पांच लाख शादियां होने का अनुमान है। इन आयोजनों से देश में करीब 7.50 लाख करोड़ व दिल्ली-एनसीआर में 2.50 लाख करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। देश की कुल शादियों में दिल्ली-एनसीआर की हिस्सेदारी करीब 9.6% है पर कारोबार के अनुमान में यह लगभग 33% है। इसकी वजह राजधानी के बड़े बाजारों के साथ दूसरे राज्यों को होने वाली थोक आपूर्ति भी है। 
विज्ञापन


चांदनी चौक और करोल बाग में दुल्हन के आभूषणों से लेकर परिवार के लिए सोने-चांदी के गहनों तक की खरीदारी हो रही है। गांधी नगर में लहंगे, कपड़े और रेडीमेड परिधानों की मांग बढ़ने से दुकानदारों को उम्मीद है कि सीजन के साथ बिक्री भी रफ्तार पकड़ेगी। सदर बाजार में उपहार, सजावट और पैकिंग के सामान की मांग बढ़ रही है, जबकि खारी बावली में मेवे, मसाले और खानपान की सामग्री की खरीदारी आयोजन की तैयारियों को गति दे रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विवाह, कई कारोबार और सेवाओं की भागीदारी 
शादी का बाजार दूल्हा-दुल्हन के कपड़ों और गहनों तक सीमित नहीं है। एक आयोजन के साथ कई कारोबारियों, कारीगरों और सेवा प्रदाताओं की भागीदारी जुड़ती है। कैट के अनुमान के अनुसार विवाह कारोबार का 54 फीसदी हिस्सा सामान की खरीदारी और 46 फीसदी सेवाओं से जुड़ा है। इस सीजन में कैटरिंग और खानपान से करीब 75 हजार करोड़ रुपये, बैंक्वेट हॉल और होटल से 60 हजार करोड़ रुपये तथा इवेंट मैनेजमेंट और वेडिंग प्लानिंग से 37,500 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। फूलों की सजावट, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, संगीत, लाइट-साउंड, परिवहन और ब्यूटी सेवाएं भी इस बाजार का हिस्सा हैं।

शादी की खरीदारी में ग्राहक भारी सेट के साथ हल्के वजन के आभूषण और रोजाना इस्तेमाल किए जा सकने वाले डिजाइन भी पसंद कर रहे हैं। परिवार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से गहने चुन रहे हैं। - योगेश सिंघल, अध्यक्ष, ऑल बूलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन


इस बार देश में 7.50 लाख करोड़ रुपये व दिल्ली में 2.50 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान  है। पिछले पांच साल में शादी का करोबार दोगुना हुआ है। - प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय महासचिव , कैट (कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed