{"_id":"6b0c1bd3ac111e7b020f25f2","slug":"20000-dtc-pensioners-expected-to-receive-a-3-dearness-relief-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165251-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीटीसी के 20 हजार पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई राहत मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीटीसी के 20 हजार पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई राहत मिलने की उम्मीद
विज्ञापन
जुलाई 2026 से बढ़ोतरी और एरियर देने का प्रस्ताव, दिल्ली सरकार के आदेश के बाद निगम करेगा कार्रवाई
संदीप वर्मा
नई दिल्ली। ंदिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के करीब 20 हजार पेंशनरों को तीन फीसदी अतिरिक्त महंगाई राहत (डीआर) मिलने की उम्मीद जगी है। निगम ने स्पष्ट किया है कि जुलाई 2026 से पेंशन में बढ़ोतरी और बकाया भुगतान के संबंध में दिल्ली सरकार का आदेश जारी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। इससे लंबे समय से महंगाई राहत बढ़ने का इंतजार कर रहे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को राहत मिलने की संभावना है।
डीटीसी के पेंशन सेल ने 20 नवंबर 2026 को पत्र जारी कर यह जानकारी दी है। यह जवाब श्याम सुंदर सागर की ओर से एलजी पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में दिया गया। शिकायत में जुलाई 2026 से तीन फीसदी महंगाई राहत बढ़ाने के साथ उसका एरियर देने की मांग की गई थी। निगम ने बताया कि पेंशनरों की महंगाई राहत बढ़ाने का मामला विचाराधीन है। दिल्ली सरकार की ओर से संबंधित आदेश या परिपत्र जारी होने के बाद इस संबंध में जरूरी कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, अभी बढ़ी हुई महंगाई राहत के भुगतान की तारीख तय नहीं हुई है। ऐसे में पेंशनरों को सरकार के फैसले का इंतजार करना होगा।
सरकार के आदेश के बाद होगी कार्रवाई
प्रस्ताव के लागू होने पर डीटीसी के करीब 20 हजार पेंशनरों को लाभ मिलेगा। उन्हें जुलाई 2026 से तीन फीसदी अतिरिक्त महंगाई राहत देने के साथ इस अवधि का बकाया भी दिए जाने की मांग की गई है। फिलहाल निगम ने भुगतान की समय-सीमा घोषित नहीं की है।