{"_id":"6b0c184012de4f4a620126b5","slug":"428-faculty-positions-vacant-at-aiims-only-885-filled-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165258-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: एम्स में फैकल्टी के 428 पद खाली, 885 पर ही नियुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: एम्स में फैकल्टी के 428 पद खाली, 885 पर ही नियुक्ति
विज्ञापन
आरटीआई के जवाब में सामने आई जानकारी, संस्थान में 28 संविदा फैकल्टी सदस्य भी कार्यरतरत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली में फैकल्टी के बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं। सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम, 2005 के तहत मांगी गई जानकारी में एम्स प्रशासन ने बताया है कि संस्थान में फैकल्टी के कुल 1313 पद स्वीकृत हैं। इनमें से 885 पदों पर ही फैकल्टी सदस्य कार्यरत हैं, जबकि 428 पद रिक्त हैं। एम्स के फैकल्टी सेल की ओर से 20 नवंबर को जारी जवाब में यह जानकारी दी गई है। इसके अनुसार, संस्थान में 28 संविदा (कॉन्ट्रैक्ट) फैकल्टी सदस्य भी कार्यरत हैं।
आरटीआई के जवाब में फैकल्टी सेल ने स्पष्ट किया है कि उसके पास मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के स्थायी व संविदा कर्मचारियों से संबंधित मांगी गई सभी जानकारियां उपलब्ध नहीं हैं। विभाग के मुताबिक, शेष जानकारी उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आती है। ऐसे में अन्य कर्मचारियों से जुड़ा पूरा ब्योरा फैकल्टी सेल के पास उपलब्ध नहीं है। एम्स प्रशासन ने यह भी जानकारी दी है कि फैकल्टी सेल से संबंधित आरटीआई मामलों के प्रथम अपीलीय प्राधिकारी डॉ. निष्कर्ष गुप्ता हैं। वह प्रोफेसर होने के साथ ही ऑन्को-एनेस्थीसिया विभाग से जुड़े हैं।
शिक्षण और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल
देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में शामिल एम्स में फैकल्टी के 428 पद खाली होना चिंता का विषय है। इससे संस्थान में मेडिकल शिक्षा, शोध और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उपलब्ध मानव संसाधन पर सवाल खड़े होते हैं। हालांकि, आरटीआई के जवाब में रिक्तियों के कारणों, भर्ती प्रक्रिया या इन पदों को भरने की समयसीमा के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।