Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   A Haryanvi artist and her husband have been arrested for allegedly murdering a 44-year-old woman in delhi

मौत का मामला: महिला की हत्या के मामले में हरियाणवी कलाकार और उसका पति गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में वारदात

Sun, 29 Nov 2026 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 29 Nov 2026 12:09 AM IST
सार

बेगमपुर थाने और स्पेशल स्टाफ की एक संयुक्त टीम ने आरोपी दंपती- हरियाणा के सोनीपत निवासी अमित और उसकी पत्नी सुमन- को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
A Haryanvi artist and her husband have been arrested for allegedly murdering a 44-year-old woman in delhi
demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बेगमपुर के राजीव नगर में शुक्रवार देर रात संपत्ति विवाद में 44 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतका की शिनाख्त रेखा के रूप में हुई है। घटना के समय महिला का बेटा के साथ घर में मौजूद थी। घटना के समय बेटा पहली मंजिल पर सो रहा था। पुलिस ने तकनीकी जांच करने के बाद सोनीपत हरियाणा निवासी अमित हुड्डा और उसकी पत्नी सुमन को गिरफ्तार किया है।

सुमन हरियाणवी कलाकार है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि पीड़ित परिवार के साथ उनका संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि जांच में यह भी पता चला कि आरोपी महिला के जीजा के साथ मृतका की बातचीत करती थी, जिसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक रेखा अपने पति आनंदपाल, दो बेटी और एक बेटा के साथ राजीव नगर इलाके में रहती थी। आनंदपाल पेशे से ठेकेदार हैं। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को महिला की हत्या की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि महिला भूतल पर स्थित कमरे में लहूलुहान हालत में मिली। उसके गले को चाकू से रेता गया है। पास ही चाकू पड़ा हुआ था। महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मौके पर छानबीन करने के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

जांच में पता चला कि रेखा घरेलू महिला थी। उसकी एक बेटी लंदन में पढ़ाई कर रही है, वहीं दूसरी गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करती है। जबकि बेटा पढ़ाई कर रहा है। शुक्रवार शाम गुरुग्राम में काम करने वाली उसकी बेटी लगातार मां से फोन से संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन वह फोन नहीं उठा रही थी। उसने अपने भाई को बताया जो पहली मंजिल स्थित कमरे में सो रहा था। बहन का फोन आने के बाद वह नीचे आकर देखा तो उसने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा।

जांच में पता चला कि महिला का अपने पति से अनबन चल रहा था। उसका पति शुक्रवार सुबह ही काम पर चला गया था। परिजनों के मुताबिक यह भी पता चला कि महिला ने घरेलू कलह की वजह से कुछ दिन पहले खुदकुशी कर लेने की बात कही थी। परिवार को आशंका है कि उसने खुदकुशी की है, हालांकि पुलिस को घर में बेटे की मौजूदगी में गला रेतकर खुदकुशी करने की बात अटपटी लग रही थी।



पुलिस ने मौके से साक्ष्य हासिल करने के बाद आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की, जिसमें घटना के समय घटनास्थल पर महिला सहित दो लोगों को संदिग्ध हालत में देखा गया। परिवार वालों से पूछताछ करने पर उनकी पहचान अमित और उसकी पत्नी सुमन के रूप में हुई। उसके बाद पुलिस ने पुलिस को अमित और उसकी पत्नी सुमन को पूछताछ के लिए बुलाया और हत्या में संलिप्तता की बात आने पर दंपती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दंपती से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed