फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आस्था के नाम पर मीट की दुकानों और होटलों पर शिवसेना की गुंडागर्दी, बंद कराईं 500 से ज्यादा दुकानें

Fri, 22 Sep 2017 10:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 22 Sep 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
shivsena shows hooliganism closed all the meat shops
shiv sena shut meat shop in gurugram - फोटो : सुदर्शन झा/अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई मंचों से देश में धर्म के नाम पर गुंडागर्दी नहीं करने की अपील कर चुके हैं, लेकिन एनडीए में शामिल शिव सेना इस पर ध्यान देने को तैयार नहीं है। बृहस्पतिवार को साइबर सिटी के विभिन्न स्थानों पर शिव सेना कार्यकर्ताओं ने आस्था का हवाला देते हुए गुंडागर्दी की और मीट की दुकानें और होटल बंद करा दिए। समूह में पहुंचे 90 कार्यकर्ताओं ने अगले नौ दिन दुकानें नहीं खोलने की चेतावनी भी दी। हालांकि शिव सेना पदाधिकारियों का कहना है कि दुकानदारों से इस दौरान दुकानें बंद करने का आग्रह किया गया है। उधर, दुकानदार कहते हैं कि भीड़ आ जाए तो बंद करना मजबूरी है।

shivsena shows hooliganism closed all the meat shops
गुरुग्राम मीट मार्केट में नवरात्रों पर दुकानें बंद कराई - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश में अवैध बूचडख़ानों पर रोक से प्रेरित होकर पहले भी गुरुग्राम में शिव सैनिकों ने मीट और चिकन की दुकानों के खिलाफ मोर्चा खोला था। इस वर्ष भी उन्होंने सदर बाजार में जामा मस्जिद के पास मीट व नॉनवेज बेचने वाली दुकानों और होटलों को बंद करा दिया।

shivsena shows hooliganism closed all the meat shops
गुरुग्राम मीट मार्केट में नवरात्रों पर दुकानें बंद कराई - फोटो : अमर उजाला

साथ ही सभी दुकानों के बाहर 28 सितंबर तक बंद रखने का पोस्टर भी चस्पा किया गया। इसके लिए शिव सेना कार्यकर्ता पहले से तैयारी करके आए थे। कार्यकर्ताओं ने मस्जिद चौक, एमजी रोड व अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर मीट की दुकानें बंद करा दीं। ओल्ड गुरुग्राम में जामा मस्जिद, बिसमिल्लाह मस्जिद, पालम विहार, डूंडाहेड़ा, राजीव नगर, सेक्टर-9, बसई, सेक्टर-4, चकरपुर समेत अन्य जगहों पर 500 से अधिक दुकानों को बंद कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
shivsena shows hooliganism closed all the meat shops
मीट की दुकान - फोटो : अमर उजाला

दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि इस दौरान दुकानें खोलीं तो अपने तरीके से कार्रवाई की जाएगी। शिव सैनिकों का दावा है कि सभी दुकानदारों ने इसमें पूर्ण सहयोग दिया और नवरात्र में दुकानें बंद रखने की सहमति जताई। हालांकि दुकानदारों का कहना है कि उन्हें धमकाया गया है।

विज्ञापन
shivsena shows hooliganism closed all the meat shops
पुल‌िस के साये में खुली मीट की दुकानें - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश सरकार को लेना चाहिए था निर्णय शिव सेना की जिला प्रवक्ता ऋतु राज का कहना है कि प्रदेश में हिंदुत्व की सरकार है। प्रदेश सरकार को खुद इस तरह का स्टेप लेना चाहिए था। सरकार के आगे नहीं आने के चलते शिव सेना को यह कदम उठाना पड़ा। यह आस्था का सवाल है। दिल्ली-एनसीआर में हिंदू वैष्णवी की पूजा करते हैं। इन दिनों में मीट देखने से उनकी आस्था प्रभावित होती है। पुलिस प्रवक्ता व एसीपी मनीष सहगल का कहना है कि जबरन दुकानें बंद नहीं कराई जा सकती हैं। ऐसा हुआ है तो पुलिस जांच करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed