फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरहम पिता ने किया ऐसा काम जिसने छीन ली मासूम की सांसें

Fri, 22 Sep 2017 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Fri, 22 Sep 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
father killed daughter by beating
demo pic

जामिया नगर थाना इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक निर्दयी पिता ने शराब के नशे में डेढ़ वर्षीय बेटी को पहले पटक-पटक कर मारा फिर उसे नाले में फेंक दिया। मासूम का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बीमार रहती थी और रोती रहती थी। स्थानीय लोगों ने आरोपी पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी बाद में जामिया नगर थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। शव नाले से बरामद कर लिया गया है।

father killed daughter by beating
demo pic

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार, 19 सितंबर की रात सूचना मिलने के बाद जामिया नगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार की टीम श्रम विहार, झुग्गी शाहीनबाग पहुंची। यहां पर जियादुल मियां व मोफिदा बेगम पत्नी राशिद ने बताया कि राशिद जमाल अपने डेढ़ वर्षीय बेटी का अपहरण कर अज्ञात जगह पर ले गया है। मौके पर काफी भीड़ जमा थी।

father killed daughter by beating
Demo pic

पुलिस को राशिद भी मिल गया। आरोपी ने शराब पी रखी थी और लोगों ने उसकी पिटाई की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया, मगर शराब ज्यादा पीने के कारण वह पुलिस को कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। ऐसे में पुलिस ने फायर ब्रिगेड व एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया और नाले में बच्ची की तलाश शुरू की। लेकिन बच्ची रेशमा खातून का कुछ पता नहीं लगा। जामिया नगर थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्जकर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
father killed daughter by beating
demo pic

पुलिस ने राशिद जमाल को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो उसकी निशानदेही पर 56 घंटे बाद बच्ची का शव नाले से बरामद हो गया। राशिद ने बताया कि उसकी तीन पत्नी और आठ बच्चे हैं। बच्ची रेशमा खातून अक्सर बीमार रहती थी और रोती रहती थी। इस कारण वह परेशान हो गया था।

विज्ञापन
father killed daughter by beating
demo pic

​उसने पहले तो बच्ची को जमीन पर पटक-पटक पीटा और फिर मारने के उद्देश्य से नाले में फेंक दिया। पुलिस ने केस में हत्या की धारा जोड़कर आरोपी राशिद को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed