फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सारा सिंह मौत केसः हेड कांस्टेबल ने पत्नी के हत्यारोपी विधायक अमनमणि के बारे में खोला बड़ा राज

Thu, 28 Jun 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 28 Jun 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
sara singh death case: cop gives statement in cbi court that amanmani was not injured after accident
amanmani tripathi and sara singh

सारा सिंह मौत प्रकरण में बुधवार को सीबीआई की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल ने विशेष न्यायाधीश राजेंद्र प्रसाद की अदालत में दिए गए बयानों में विधायक अमनमणि त्रिपाठी के बारे में एक बड़ा राज खोला।

sara singh death case: cop gives statement in cbi court that amanmani was not injured after accident
amanmani tripathi and sara singh - फोटो : अमर उजाला

हेड कांस्टेबल ने अपने बयान में कहा कि हादसे के बाद हुई मेडिकल जांच में अमनमणि त्रिपाठी को किसी तरह की चोट की पुष्टि नहीं हुई थी। महाराजगंज के नौतनवा से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी केस की सुनवाई पर अदालत में देरी से पहुंचे। उनके वकीलों ने ट्रेन लेट होना देरी की वजह बताया।

sara singh death case: cop gives statement in cbi court that amanmani was not injured after accident
amanmani tripathi and sara singh

अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता नवनीत त्यागी बयाना ने बताया कि बुधवार को केस में 22 गवाही हुई। इस दौरान यूपी पुलिस के हेड कांस्टेबल अशोक कुमार वर्मा ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। अशोक वर्मा 2015 में लखनऊ में तैनात थे। नौ जुलाई 2015 को हुई सड़क दुर्घटना के बाद लखनऊ पुलिस ने अमनमणि त्रिपाठी को एक अपहरण के केस में सिरसागंज फिरोजाबाद इलाके से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sara singh death case: cop gives statement in cbi court that amanmani was not injured after accident
amanmani tripathi and sara singh

इसके बाद 10 जुलाई को हेड कांस्टेबल अशोक वर्मा अमनमणि त्रिपाठी को मेडिकल कराने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल लखनऊ में ले गए थे। मेडिकल में डॉक्टर ने बताया था कि अमनमणि त्रिपाठी के शरीर पर चोट के निशान नहीं हैं। उन्होंने केस संबंधित और भी पहलुओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने अशोक से सवाल किए।

विज्ञापन
sara singh death case: cop gives statement in cbi court that amanmani was not injured after accident
amanmani tripathi and sara singh

नवनीत त्यागी ने बताया कि बुधवार को अशोक की गवाही पूरी हो गई है। केस में अब 23वां गवाह अगली तारीख पांच जुलाई को पेश होगा। गौरतलब है कि नौ जुलाई 2015 को अमनमणि त्रिपाठी पत्नी सारा सिंह के साथ कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में फिरोजाबाद हाईवे पर उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में सारा सिंह की मौत हो गई थी, लेकिन अमन को खरोंच तक नहीं आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed