फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On the occasion of Silver Jubilee, the pandal will be decorated on the theme of Dwadash Jyotirlinga

Delhi NCR News: सिल्वर जुबली पर द्वादश ज्योतिर्लिंग थीम पर सजेगा पंडाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नई दिल्ली। आस्था के 25 वर्ष पूरे होने पर लक्ष्मी नगर का दिल्ली का महाराजा इस बार गणेश उत्सव को भारत की विकास यात्रा से जोड़ेगा। श्री गणेश सेवा मंडल की ओर से 14 से 25 सितंबर तक आयोजित होने वाले सिल्वर जुबली गणेश महोत्सव की थीम विघ्नहर्ता से विकासकर्ता-25 वर्ष की आस्था, 2047 विकसित भारत का संकल्प रखी गई है।
महोत्सव स्थल पर द्वादश ज्योतिर्लिंगों की थीम पर पंडाल तैयार किया जाएगा। इसके केंद्र में केदारनाथ मंदिर की प्रस्तुति होगी। वहीं गणपति के हाथों में मेड इन इंडिया ड्रोन, ब्रह्मोस मिसाइल और सेमीकंडक्टर देश की वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता का संदेश देंगे। पंडाल में ज्ञान परंपरा से लेकर अंतरिक्ष, रक्षा, एआई, रोबोटिक्स और डिजिटल इंडिया तक की झांकियों के जरिए भारत की विकास यात्रा और भविष्य की तस्वीर दिखाई जाएगी।
विज्ञापन

आयोजकों के मुताबिक, 14 सितंबर को अनेकता में एकता की थीम पर कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें 52 महिलाएं 52 कलशों के साथ शक्तिपीठों का प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व करेंगी। गंगौर, छठ, गरबा-डांडिया, दुर्गा पूजा, वारी और रामायण समेत विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक परंपराएं भी प्रदर्शित की जाएंगी। प्रतिदिन महाआरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य जांच, मैमोग्राफी और रक्तदान शिविर के साथ दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को उपयोगी उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed