फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Masterji community launched awareness campaign on World Suicide Prevention Day

संपादक जी के ध्यानार्थ: विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मास्टरजी समुदाय ने चलाया जागरूकता अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के मौके पर मास्टरजी समुदाय ने दिल्ली-एनसीआर में जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में युवाओं से जीवन, आत्मबल और आशा को लेकर बातचीत की गई और मास्टरजी की वाणी और ज्ञान साझा किया गया। अभियान की शुरुआत भोंडसी स्थित बीएसएफ कैंपस से हुई। इसके बाद टीम ने दिल्ली साउथ कैंपस के वेंकटेश्वर कॉलेज, मैत्रेयी कॉलेज और जीसस एंड मैरी कॉलेज का दौरा किया और छात्रों से संवाद किया। फिर नोएडा के फिल्म सिटी स्थित एएएफटी पहुंची और आसपास के क्षेत्रों में भी युवाओं व लोगों से जुड़ी।


मास्टरजी समुदाय देश के अलग-अलग हिस्सों में ऐसे अभियान चलाती रहती है। इनका उद्येश्य लोगों तक आशा, आत्म-जागरूकता, आत्मबल और जीवन की गहरी समझ का संदेश पहुंचाना है। मास्टरजी पिछले 18 साल से अपना अनुभव लाखों लोगों के साथ निशुल्क साझा करते आए हैं। दिसंबर 2023 में उन्होंने मास्टरजी के नाम से सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया पर आना शुरू किया। इसका उद्देश्य मिशन 800 करोड़ के तहत दुनिया के आखिरी व्यक्ति तक खुशी पहुंचाना है। मिशन का नारा हैप्पीनेस गारंटीड है। अब तक 300 से ज्यादा कार्यक्रम हो चुके हैं। उनकी वाणी भारतीय सेना, पुलिस मुख्यालय, बार एसोसिएशन, विश्वविद्यालयों और विभिन्न आध्यात्मिक महोत्सवों में सुनाई जा चुकी है। मास्टरजी कहते हैं, रोज एक वाणी सुनो, सभी दुखों को दूर करो। उनका ज्ञान आधिकारिक यूट्यूब चैनलों और गॉड होम जर्नी पर निशुल्क उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed