फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड: पहलवान सुशील के साथ वारदात में शामिल नीरज बवाना गैंग के चार बदमाश गिरफ्तार

Wed, 26 May 2021 12:54 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 May 2021 12:54 PM IST
सार

ये सभी छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार के सहयोगी पाए गए थे।

विज्ञापन
Sagar dhankar murder case neeraj bawana gang four member arrested who help sushil kumar in crime at chhatrasal stadium
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए ओलंपियन सुशील कुमार व उसके साथी अजय उर्फ सुनील बक्करवाला के खुलासों के बाद दिल्ली पुलिस ने वारदात में शामिल रहे कुछ और लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली के रोहिणी जिले के ऑपरेशन सेल ने कल कंझावला इलाके से कला असौदा-नीरज बवाना गैंग के चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया।



ये सभी छत्रसाल स्टेडियम में 23 वर्षीय सागर राणा की हत्या के मामले में पहलवान सुशील कुमार के सहयोगी पाए गए थे। बता दें कि पुलिस पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि छत्रसाल स्टेडियम में वारदात वाले दिन नीरज बवाना गैंग के भी कई गुर्गे मौजूद थे जिनकी मदद सुशील कुमार ने ली थी।
 

Sagar dhankar murder case neeraj bawana gang four member arrested who help sushil kumar in crime at chhatrasal stadium
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

पुलिस ने बुधवार को बताया कि उन्होंने आरोपियों की पहचान हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले भूपेंद्र (38), मोहित (22), गुलाब (24) और रोहतक जिले के रहने वाले मंजीत (29) के रूप में की है।पुलिस ने बताया कि ये लोग काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं और इन्हें मंगलवार की रात को दिल्ली के कंझावला इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Sagar dhankar murder case neeraj bawana gang four member arrested who help sushil kumar in crime at chhatrasal stadium
पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस की रोहिणी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने एक खुफिया सूचना मिलने पर ये गिरफ्तारियां कीं। गिरफ्तार किए गए ये सभी लोग सुशील कुमार के साथी हैं और छत्रसाल स्टेडियम में हुए झगड़े में शामिल थे। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में इनके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए। मामला स्टेडियम में गत चार मई को हुई उस घटना से संबंधित है जिसमें पहलवान सागर की मौत हो गई थी और उसके दो मित्र सोनू और अमित कुमार तब घायल हो गए थे जब उन पर सुशील कुमार और अन्य पहलवानों ने हमला किया था। यह झगड़ा मॉडल टाउन इलाके में स्थित एक संपत्ति पर विवाद को लेकर हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sagar dhankar murder case neeraj bawana gang four member arrested who help sushil kumar in crime at chhatrasal stadium
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने कहा कि जिले की स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली कि इस मामले में शामिल काला असौदा और नीरज बवाना गिरोह के चार लोग अपने साथी काला से मिलने घेवरा गांव आ रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘सूचना के आधार पर हमारी टीम ने घेवरा रेलवे क्रॉसिंग के पास जाल बिछाया और एक गुप्त खबरी के जरिए पहचान करने के बाद चारों को पकड़ लिया।’

विज्ञापन
Sagar dhankar murder case neeraj bawana gang four member arrested who help sushil kumar in crime at chhatrasal stadium
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में सभी चारों आरोपियों ने सिलेसिलेवार ढंग से घटना के बारे में बताया और अपराध में शामिल अन्य लोगों की जानकारियां दी। डीसीपी ने कहा कि उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने घटना स्थल पर ही अपने वाहन और हथियार छोड़ दिए थे। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके से सुशील कुमार और उसके साथी अजय को रविवार को गिरफ्तार किया था। यह मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है जो मामले की तफ्तीश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed