फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड: हत्या की वजह पहलवान सुशील का फ्लैट या कुछ और... पुलिस की जांच खोलेगी राज

Tue, 25 May 2021 09:49 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 25 May 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
sagar murder case what is real reason behind murder its wrestler sushil kumar flat or something else police probing sushil left food
सुशील कुमार गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार और उसके साथी अजय उर्फ सुनील ने सागर की हत्या के पीछे सुशील के फ्लैट की बात बताई है। हालांकि पुलिस को यह बात कुछ हजम नहीं हो रही कि फ्लैट के किराए के लिए कोई किसी को इतना क्यों पीटेगा। बता दें कि सागर हत्याकांड की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। क्राइम ब्रांच ने दोनों से पूछताछ भी शुरू कर दी है। पूछताछ के दौरान सुशील कई बार फफक-फफक कर रोया। अब उसे अपनी गलती का एहसास है। यही कारण है कि गिरफ्तारी के बाद उसने खाना भी छोड़ दिया है। हालांकि वह अंतरराष्ट्रीय पहलवान है, ऐसे में पुलिस उसके खाने को लेकर पूरा ध्यान रख रही है और हर कोशिश कर रही है ताकि वह खाना खाता रहे।



इन सबके बीच पुलिस के सामने ये बड़ा सवाल है कि आखिर इस हत्या के पीछे की सही वजह क्या है, हमारी इस खबर में जानिए पुलिस किस एंगल पर इस पूरे मामले की जांच कर रही है और उसे अब तक क्या हाथ लगा है....

sagar murder case what is real reason behind murder its wrestler sushil kumar flat or something else police probing sushil left food
गिरफ्तार सुशील कुमार की पहली तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

हत्या की वजह सुशील का फ्लैट या कुछ और, पुलिस लगा रही पता...
सागर हत्याकांड की जांच के दौरान फिलहाल पुलिस को पता चला है कि मॉडल टाउन का फ्लैट जो सुशील की पत्नी के नाम पर है, उसी के दो माह के किराए को लेकर सारा बवाल हुआ था। पुलिस फ्लैट के किराए वाली थ्योरी को मानने को तैयार नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किराए के अलावा सागर व उसके दोस्तों की पिटाई की कुछ और वजह भी है। सूत्रों का कहना है कि दरअसल सागर व उसके दोस्त जानबूझकर सुशील को किराया नहीं दे रहे थे। फ्लैट को लेकर उनकी सुशील से कहासुनी भी हुई थी। सागर के करीबी सोनू महल की सुशील से अच्छी खासी बहस भी हुई थी। सोनू के खिलाफ कई अपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी का करीबी भी बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि इस लड़ाई के लिए सुशील ने लड़के बुलाकर सागर, सोनू और अमित को बुरी तरह पीटा। इसमें सागर की मौत हो गई।

sagar murder case what is real reason behind murder its wrestler sushil kumar flat or something else police probing sushil left food
sushil kumar arrested - फोटो : अमर उजाला

केस के चश्मदीद सोनू को मिली सुरक्षा...
सागर हत्याकांड में इस पूरे मामले के गवाह व चश्मदीद सोनू महल व अमित हैं। सुशील को दोषी साबित करने में इन दोनों के बयान बेहद अहम माने जा रहे हैं। सागर की मौत के बाद सोनू ने सुशील के खिलाफ बयान दिए थे। सोनू और उसके परिवार को डर है कि सुशील अपनी पहुंच का फायदा उठाकर उस पर हमला न करवा दे। इसी वजह से सोनू ने पुलिस से अपने लिए सुरक्षा मांगी थी। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सोनू की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस के दो जवानों को तैनात कर दिया गया है। फिलहाल सोनू मॉडल टाउन के मकान में ही रह रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
sagar murder case what is real reason behind murder its wrestler sushil kumar flat or something else police probing sushil left food
Wrestler Sushil Kumar arrested - फोटो : अमर उजाला।

काला जठेड़ी से विवाद खत्म करने की बातचीत भी हुई थी...
पुलिस सूत्रों का कहना है कि सुशील और सोनू की कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी से नजदीकिया हैं। काला जठेड़ी फिलहाल दुबई में मौजूद है। वारदात में सागर की मौत हुई तो सुशील व उसके साथियों ने काला जठेड़ी से संपर्क किया था। उससे गुहार लगाई गई कि सोनू सुशील के खिलाफ बयान न दे। सूत्रों का कहना है कि काला जठेड़ी ने मामले में सुशील का पक्ष लेने से इनकार कर दिया। इस घटना से वह काफी नाराज भी था। जांच के दौरान पता चला है कि चार मई की रात को सुशील के साथ कुछ बदमाश भी मौजूद थे। इन लोगों ने मौके पर गोलियां भी चलाई थीं। क्राइम ब्रांच अब इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
sagar murder case what is real reason behind murder its wrestler sushil kumar flat or something else police probing sushil left food
सुशील पहलवान - फोटो : एएनआई

दिल्ली से फरार होने के बाद सुशील पहुंचा था हरिद्वार...
मामले की छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि पांच मई को दिल्ली से फरार होने के बाद सुशील कुमार व अजय उत्तराखंड के हरिद्वार पहुंचे। वहां एक रात बिताने के बाद दोनों अगले ही दिन ऋषिकेष के लिए रवाना हो गए। सुशील वहां अपने एक करीबी दोस्त के पास पहुंचा। सुशील ने दोस्त से कुछ दिन उसके रुकने का इंतजाम करने के लिए कहा तो दोस्त ने उसकी मदद से इनकार कर दिया। वहां से सुशील यूपी के मुजफ्फरनगर जानकार के पास पहुंचा। कुछ समय वहां बिताने दोनों बहादुरगढ़ गए। वहां से आगे जींद पहुंचे, जहां दो पहलवानों ने उसकी मदद की। दोनों ने सुशील को चंडीगढ़ भेजने में मदद की। कुछ दिन चंडीगढ़ में बिताने के बाद सुशील पंजाब के बठिंडा चला गया। यहां से फिर वह मोहाली पहुंचा। दबाव बढ़ने पर सुशील पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर करना चाहता था। सूत्रों का कहना है कि उसकी बातचीत चल भी रही थी। लेकिन उसका मन बदला और वह शनिवार को दिल्ली के लिए निकल गया। सुशील के पास खर्चे के पैसे भी खत्म हो गए थे। गुरुग्राम से दिल्ली होते हुए जब सुशील मुंडका पहुंचा तो पुलिस ने उसे दबोच लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed