फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सागर हत्याकांड: ...तो क्या गैंगस्टर वसूलते थे रंगदारी और पहलवान सुशील उनसे लेता था कमीशन

Wed, 26 May 2021 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 26 May 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Sagar dhankar murder case do wrestler sushil kumar take commission from extortion money taken by kala jathedi gang
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनकड़ की पिटाई के बाद हुई उसकी मौत के मामले में गिरफ्तार ओलंपिक पदक विजेता पहलवान सुशील कुमार को लेकर रोज नए खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं इस बीच सुशील का कई गैंगस्टरों से संबंध होने का खुलासा हुआ है। इसी के चलते न सिर्फ दिल्ली के कई जेलों में बंद गैंगस्टरों को निकालकर उनसे पूछताछ की जा रही है बल्कि कई गिरोहों के बदमाशों को भी सागर हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की छानबीन में तो ये बात भी सामने आ रही है कि सुशील गैंगस्टरों से उनके द्वारा की गई वसूली में भी कमीशन लेता था। हालांकि अभी इसकी पूरी जांच होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। सुशील का लॉरेंस बिश्नोई, काला जठेड़ी, नीरज बवानिया गैंग समेत अन्य गिरोहों से भी संबंध सामने आ रहा है। जानकारी के अनुसार सुशील इनके निजी कार्यक्रम में भी शामिल होता था। जानिए उसके आपराधिक गिरोहों से किस तरह के थे रिश्ते.....

Sagar dhankar murder case do wrestler sushil kumar take commission from extortion money taken by kala jathedi gang
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

...तो क्या सुशील लेता था रंगदारी में कमीशन
छानबीन के दौरान पुलिस गैंगस्टरों से सुशील की नजदीकियां का पता चला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि संदीप उर्फ काला जठेड़ी दिल्ली और हरियाणा के बड़े-बड़े कारोबारियों से रंगदारी मांगता था। पीड़ित कारोबारी सुशील से संपर्क करते थे, जिसके बाद सुशील रंगदारी की रकम को मध्यस्थता कराकर कम करवा दिया करता था। इन सबके बीच सुशील को कमीशन मिलता था। सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों मॉडल टाउन के एक कारोबारी से जठेड़ी ने एक करोड़ की रंगदारी मांगी थी। उसमें भी सुशील का हिस्सा होने की बात सामने आ रही है। पुलिस इसकी पुष्टि करने का प्रयास कर रही है।

Sagar dhankar murder case do wrestler sushil kumar take commission from extortion money taken by kala jathedi gang
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

पुलिस के पास सुशील के नीरज बवानिया से नजदीकियों के सुराग
मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि चार मई की रात को सागर धनकड़ हत्याकांड में सुशील ने नीरज बवानिया के करीबियों को मॉडल टाउन बुलाया था। प्रिंस दलाल के मोबाइल से मिली वीडियो फुटेज में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं घटनास्थल पर उस रात मिली पांच गाड़ियों में एक स्कोर्पियो गाड़ी नीरज के करीबी बल्लभगढ़ निवासी मोहित की है। पुलिस को घटनास्थल से दो डबल बैरल गन व सात कारतूस भी बरामद हुए थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि हमले के दौरान दो दर्जन से अधिक लड़के वहां मौजूद थे। इनमें से सात से आठ लोगों की पुलिस ने पहचान कर ली है। उनकी तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sagar dhankar murder case do wrestler sushil kumar take commission from extortion money taken by kala jathedi gang
wrestler sushil kumar - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

सुशील के खिलाफ हत्या का केस चलाना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर...
दिल्ली पुलिस के लिए सुशील कुमार व अन्यों के खिलाफ सागर हत्याकांड में हत्या और हत्या के प्रयास का केस चलाना टेढ़ी खीर साबित होगा। कानून के जानकारों का कहना है कि बचाव पक्ष अदालत में इस बात को जरूर कहेगा कि सागर व उसके दोस्तों की पिटाई उनकी हत्या की मंशा से नहीं की गई। ऐसे में बचाव पक्ष इस केस को हत्या के बदले गैर इरादतन हत्या में बदलने पर जरूर जोर देगा। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की हत्या में पैरवी कर रही है। पुलिस ने सुशील व अजय की रिमांड लेते समय कोर्ट को बताया था कि आरोपियों ने सागर व उसके दोस्तों को जानवरों से भी बुरी तरह पीटा। इनकी मंशा उनकी हत्या करने की ही थी।

विज्ञापन
Sagar dhankar murder case do wrestler sushil kumar take commission from extortion money taken by kala jathedi gang
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : सुशील के इंस्टाग्राम अकाउंट से

सुशील पहलवान पर भी लग सकता है मकोका
उत्तर भारत के नामी गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मकोका का केस दर्ज कर लिया है। चूंकि सुशील के जठेड़ी से रिश्तों का पता चला है। ऐसे में आशंका है कि पुलिस सुशील कुमार पर भी मकोका के तहत कार्रवाई करेगी। पुलिस अधिकारी इस पर फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हत्या, रंगदारी, हत्या के प्रयास, अपहरण के दर्जनों मामलों का आरोपी काला जठेड़ी पिछले साल फरवरी में गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी नेपाल के रास्ते पहले बैंकाक और अब दुबई में मौजूद है। उसके गैंग में 100 से अधिक बदमाश हैं। जठेड़ी उत्तर भारत में अपना बड़ा नेटवर्क खड़ा करना चाहता है। इसके लिए उसने जेल में बंद अपने करीबी कुलदीप उर्फ फज्जा को मार्च माह में जीटीबी अस्पताल से रिहा करवा लिया था। लेकिन स्पेशल सेल ने 72 घंटे में ही फज्जा को रोहिणी में मुठभेड़ में ढेर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed