फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नए साल के जश्न में बेकाबू हो गए युवा, पुलिस की लाठियां खा करना पड़ा न्यू ईयर का स्वागत

Tue, 02 Jan 2018 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 02 Jan 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
police lathi charge during new year celebration in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा

वर्ष 2017 समाप्त होने से चंद घंटे पहले मॉल में प्रवेश के दौरान आईडी कार्ड दिखाए जाने को लेकर एमजी रोड पर बवाल हो गया। पुलिस और युवकों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने मॉल में आने वाले लोगों पर लाठियां भांजीं। दो लोगों को गिरफ्तार भी किया।

police lathi charge during new year celebration in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा

नए साल की पूर्व संध्या पर एमजी रोड सहित साइबर हब, सेक्टर-29, सेक्टर-56 सहित अन्य स्थानों पर जश्न का माहौल था। इस दिन एमजी रोड पर अधिक भीड़ होती है। इसको देखते हुए यहां सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। यहां सहारा मॉल में प्रवेश करने के लिए आईडी प्रूफ की जांच की जा रही थी।

police lathi charge during new year celebration in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा

आईडी प्रूफ न दिखाने वालों को मॉल में प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। रविवार रात करीब साढ़े 10 बजे कुछ युवक बिना आईडी प्रूफ के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, जिन्हें यहां सुरक्षाकर्मियों ने रोका तो वह उलझ गए। इसके बाद पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिस से भी उलझ गए और झगड़ा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
police lathi charge during new year celebration in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा

इस दौरान पुलिस व युवकों के बीच हाथापाई भी हो गई। इस दौरान युवकों ने एक पुलिसकर्मी को पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजनी शुरू कर दी और जश्न मनाने आए युवकों को भी खदेड़ दिया।

विज्ञापन
police lathi charge during new year celebration in gurugram
- फोटो : सुदर्शन झा

इसके बाद कुछ युवक महिला प्रवेश द्वार की तरफ से मॉल में प्रवेश करने का प्रयास करने लगे। यहां सुरक्षा कक्ष में जब महिलाओं की जांच हो रही थी उस वक्त दो युवक उसमें घुस गए। इन्हें भी पुलिसकर्मियों व मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने खदेड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed