Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Special train from New Delhi to Patna for Chhath start today; 32 additional trips for Namo Bharat on Bhai Dooj

पर्व पर परिवहन: भाई दूज पर नमो भारत के 32 अतिरिक्त फेरे, छठ पर नई दिल्ली से पटना के लिए विशेष ट्रेन आज से

Wed, 11 Nov 2026 03:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 03:29 AM IST
सार

भाई दूज पर बुधवार को यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन 32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो पहले से बढ़ाए गए 20 अतिरिक्त फेरों के साथ परिचालन करेगी।

विज्ञापन
Special train from New Delhi to Patna for Chhath start today; 32 additional trips for Namo Bharat on Bhai Dooj
file pic - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

छठ पर्व पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने नई दिल्ली से पटना के बीच एक आरक्षित त्योहार विशेष एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ट्रेन संख्या 04060 नई दिल्ली-पटना आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल 11 नवंबर को नई दिल्ली से रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04059 पटना-नई दिल्ली स्पेशल 12 नवंबर को पटना से चलेगी। ट्रेन में एसी द्वितीय, एसी तृतीय और स्लीपर श्रेणी के कोच होंगे।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 04060 नई दिल्ली से रात 10:30 बजे रवाना होकर रात 11:03 बजे गाजियाबाद पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद आगे बढ़ेगी। ट्रेन अगले दिन सुबह 3:05 बजे टुंडला, 7:25 बजे गोविंदपुरी और 10:50 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। इसके बाद मिर्जापुर के रास्ते होते हुए शाम 3:45 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से बक्सर, आरा और दानापुर होते हुए शाम 7 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन


वापसी में ट्रेन संख्या 04059 पटना से रात 10 बजे रवाना होगी। यह दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन शाम 7 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को त्योहार के दौरान अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


19 नवंबर को बिदर से चलेगी पूजा स्पेशल
छठ पर्व पर भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से भागलपुर के लिए अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन मंगलवार को चलाई। कर्नाटक के बिदर से हजरत निजामुद्दीन के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन के दो फेरे निर्धारित किए गए हैं। ट्रेन संख्या 04456 आनंद विहार टर्मिनल से 10 नवंबर की शाम 4:30 बजे रवाना की गई। वहीं, ट्रेन संख्या 07083 19 नवंबर की सुबह 10 बजे बिदर से रवाना होकर अगली रात 8:40 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।


नमो भारत के आज 32 अतिरिक्त फेरे
भाई दूज पर बुधवार को यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन 32 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो पहले से बढ़ाए गए 20 अतिरिक्त फेरों के साथ परिचालन करेगी। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) भी अपनी पूरी क्षमता के साथ बसें चलाएगा। एनसीआरटीसी के अनुसार, नमो भारत ट्रेनों की उपलब्धता 10 मिनट से भी कम के अंतराल पर होगी। फिलहाल प्रदूषण को देखते हुए ट्रेन 20 अतिरिक्त फेरे लगा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed