Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi weather: Strong winds bring down pollution... yet air quality remains poor in 23 areas.

दिल्ली का मौसम: तेज हवा ने कम किया प्रदूषण...एक दिन में 77 अंकों का सुधार, मगर 23 इलाकों की हालत अब भी खराब

Wed, 11 Nov 2026 01:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 11 Nov 2026 01:09 AM IST
सार

शहर के 23 निगरानी केंद्रों पर हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में मंगलवार को दिल्ली के 59 में से 57 निगरानी केंद्रों का स्थिति दर्ज रही। इनमें किसी भी केंद्र का एक्यूआई 400 के पार नहीं पहुंचा।
 

विज्ञापन
Delhi weather: Strong winds bring down pollution... yet air quality remains poor in 23 areas.
दिल्ली-NCR में प्रदूषण - फोटो : ANI

विस्तार

दिवाली के बाद जहरीली हवा से जूझ रही दिल्ली को कुछ राहत मिली। राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई सोमवार को 376 था, जो मंगलवार को घटकर 299 पर पहुंच गया। एक दिन में 77 अंकों का सुधार दर्ज किया गया। हालांकि, प्रदूषण का स्तर अभी भी सामान्य से काफी अधिक है। शहर के 23 निगरानी केंद्रों पर हवा बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। वहीं, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों में मंगलवार को दिल्ली के 59 में से 57 निगरानी केंद्रों का स्थिति दर्ज रही। इनमें किसी भी केंद्र का एक्यूआई 400 के पार नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


प्रदूषण के स्तर में आई गिरावट की एक वजह हवा की रफ्तार बढ़ना बताई गई है। मंगलवार को हवा की गति बढ़ने से प्रदूषक कणों के फैलाव में मदद मिली। इससे एक दिन पहले तक राजधानी में प्रदूषण का स्तर काफी ऊंचा बना हुआ था। वहीं, भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, सफदरजंग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में 11 से 15 नवंबर तक मध्यम कोहरे की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


कई इलाकों में अब भी बहुत खराब हवा
शहर के औसत में सुधार के बावजूद कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ है। उपलब्ध स्टेशनवार आंकड़ों में आईआईटी दिल्ली का एक्यूआई 387 के साथ सबसे अधिक रहा। एनएसआईटी द्वारका में 383, चांदनी चौक और पूसा (आईआईटीएम) में 380, सीआरआरआई मथुरा रोड में 372 और नॉर्थ कैंपस में 362 एक्यूआई दर्ज किया गया। ये सभी केंद्र बहुत खराब श्रेणी में रहे। दूसरी ओर कैंटोनमेंट एरिया में एक्यूआई 135 और श्री अरबिंदो मार्ग पर 151 दर्ज किया गया। इन दोनों केंद्रों पर हवा मध्यम श्रेणी में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई इलाकों में 100 से ज्यादा अंकों का सुधार
8 नवंबर के मुकाबले मंगलवार को कई इलाकों में प्रदूषण के स्तर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोनिया विहार में एक्यूआई 463 से घटकर 282 पर आ गया। यहां 181 अंकों का सुधार हुआ। अलीपुर में 166, जहांगीरपुरी में 148, रोहिणी में 145, बवाना में 141 और पटपड़गंज में 140 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। विवेक विहार में भी एक्यूआई 434 से घटकर 298 पर पहुंच गया। हालांकि, सीआरआरआई मथुरा रोड में 8 नवंबर के 420 के मुकाबले मंगलवार को भी एक्यूआई 372 रहा।


आईटीओ और नजफगढ़ के आंकड़े नहीं मिले
प्रदूषण में सुधार के बीच दो निगरानी केंद्रों के आंकड़े उपलब्ध नहीं हुए। आईटीओ में 8 नवंबर को एक्यूआई 404 और 9 नवंबर की सुबह 407 दर्ज किया गया था। 9 नवंबर की दोपहर में यह 400 रहा, लेकिन शाम से इसका डेटा नहीं मिला। मंगलवार को भी आंकड़ा उपलब्ध नहीं हुआ। नजफगढ़ में 8 नवंबर को एक्यूआई 342 था, जो 9 नवंबर की सुबह 340 और दोपहर में 323 दर्ज किया गया। इसके बाद शाम से मंगलवार तक इसका डेटा उपलब्ध नहीं हुआ। गौरतलब है कि 9 नवंबर को 59 में से 12 केंद्रों का डेटा उपलब्ध नहीं था। मंगलवार को 57 केंद्रों के आंकड़े मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed